अतरंगी अवतार में नजर आए हार्दिक पांड्या, साथ में भाई क्रुणाल पांड्या भी दिखे अलग लुक में - क्रिकट्रैकर हिंदी

अतरंगी अवतार में नजर आए हार्दिक पांड्या, साथ में भाई क्रुणाल पांड्या भी दिखे अलग लुक में

हार्दिक पांड्या नजर आए एयरपोर्ट पर भाई क्रुणाल के साथ में।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फैन्स के बीच अपनी स्टाइल के लिए काफी फेमस हैं, जहां उनकी अतरंगी रील्स और तस्वीरें फैन्स के बीच काफी वायरल होती है। इसी कड़ी में इस खिलाड़ी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पांड्या भाईयों का अलग ही लुक नजर आया है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कायम है नाम

जी हां, BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम कायम है, जहां ये खिलाड़ी ग्रेड A लिस्ट में शामिल है। लेकिन हार्दिक को लिस्ट में देख फैन्स खुश नहीं है और फैन्स का कहना है कि बोर्ड काफी भेद भाव करता है। दूसरी ओर हार्दिक इस बार आपको IPL में मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और मुंबई का पहला मैच गुजरात से है जो अहमदाबाद के मैदान पर खेला जएगा।

बड़े खुश नजर आ रहे हैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या

*हार्दिक पांड्या नजर आए एयरपोर्ट पर भाई क्रुणाल के साथ में।
*इस दौरान दोनों भाई दिखे काफी ज्यादा ही अतरंगी कुल में।
*दोनों का सुपर कूल लुक आया फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद।
*पांड्या भाई मुंबई एयरपोर्ट से जामनगर के लिए हो रहे थे रवाना।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वापसी के लिए बहुत मेहनत की है इस खिलाड़ी ने

क्रुणाल पांड्या के हाथ से गई उप-कप्तानी

हार्दिक के भाई क्रुणाल को टीम इंडिया से खेले कई साल हो गए हैं, ऐसे में वो सिर्फ IPL और घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। दूसरी ओर क्रुणाल IPL में LSG टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस साल का सीजन शुरू होने से पहले क्रुणाल से टीम की उप-कप्तानी ले ली गई है और उनकी जगह अब टीम के उप-कप्तान निकोल्स पूरन होंगे। वहीं इस समय टीम के कप्तान यानी के केएल राहुल चोटिल चल रहे हैं और वो इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हुए थे। जिसके बाद वो इलाज के लिए लंदन गए हैं और उनके अभी IPL खेलने पर सवाल खड़ा हो रहा है।

close whatsapp