हार्दिक पांड्या ने दिलाई भारत को चौथी सफलता, अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या ने दिलाई भारत को चौथी सफलता, अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी

अजमतुल्लाह उमरजई ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

IND vs AFG (Pic Source-Twitter)
IND vs AFG (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अफगानिस्तान टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और उनके तीन विकेट महज 63 रन पर ही गिर गए। हालांकि इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 121 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अजमतुल्लाह उमरजई ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के सामने काफी अच्छे-अच्छे शॉट्स खेले। हालांकि उनका विकेट अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने झटका। हार्दिक पांड्या मुकाबले का 35वां ओवर लेकर आए थे। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद को अजमतुल्लाह उमरजई सही तरीके से पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। जैसे ही हार्दिक पांड्या ने विकेट अपने नाम किया वैसे ही उन्हें काफी जोश में देखा गया।

बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई अफगानिस्तान टीम

बता दें, अफगानिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि भारत के खिलाफ अब अफगानिस्तान को अगर मैच जीतना है तो बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। यही नहीं उन्हें इस मैच में गेंदबाजी भी अच्छी करनी होगी।

भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्हें भी इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत की ओर से विराट कोहली और केएल राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब यह दोनों बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी जबरदस्त बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?