IPL 2024: हार्दिक पांड्या के लिए बद से बदत्तर होते जा रहा है ये सीजन, अब बस टूर्नामेंट खत्म होने का कर रहे हैं इंतजार
LSG के खिलाफ मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए हार्दिक पांड्या।
अद्यतन - अप्रैल 30, 2024 9:15 अपराह्न

IPL 2024 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो फिलहाल सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बल्ले से फ्लॉप नजर आए हैं। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या सभी बल्ले से फ्लॉप रहे।
मुंबई की खराब प्रदर्शन को देख उनके फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन जिस प्लेयर को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है वो हैं हार्दिक पांड्या। हार्दिक पांड्या के लिए यह सीजन हर गुजरते मैच के साथ और भी बुरा होते जा रहा है। बतौर कप्तान तो इस सीजन हार्दिक फेल हुए ही हैं, वहीं बतौर खिलाड़ी भी वो इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। न उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं न ही वो गेंदबाजी में कुछ कमाल कर रहे हैं।
वहीं आईपीएल खत्म होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है ऐसे में उनका ये खराब फॉर्म मुंबई इंडियंस के साथ साथ टीम इंडिया के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। आज के मुकाबले की भी बात करें तो वो गोल्डन डक बनाकर आउट हुए। उनका विकेट नवीन उल हक ने अपने नाम किया।
इस सीजन में वो हार्दिक अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनकी सबसे अच्छी पारी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आई थी, जहां उन्होंने 24 गेंदों में 46 रन बनाए। उसके अलावा वो अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी अभी तक उनका वही हाल रहा है, विकेट उन्हें मुश्किल से मिल रहे हैं, लेकिन रन वो पानी की तरह बहा रहे हैं।
हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बल्ले के साथ जारी IPL सीजन में
- 0(1) बनाम एलएसजी
- 46(24) बनाम डीसी
- 10(10) बनाम आरआर
- 10(6) बनाम पीबीकेएस
- 2(6) बनाम सीएसके
- 21*(6) बनाम आरसीबी
- 39(33) बनाम डीसी
- 34(21) बनाम आरआर
- 24(20) बनाम एसआरएच
- 11(4) बनाम जीटी