World Cup 2023 में मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से छीनी कप्तानी, हार्दिक पांड्या को बनाया नया कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023 में मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से छीनी कप्तानी, हार्दिक पांड्या को बनाया नया कप्तान

मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

Hardik Pandya and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस टीम से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बता दें, आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। यही नहीं गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई। हालांकि उन्हें 2023 सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

बता दें, हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित शर्मा ने पिछले कई संस्करणों में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की थी और उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया। हालांकि अब आगामी संस्करण से मुंबई इंडियंस टीम के कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाया

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पिछले दो सीजन टीम के लिए इतने अच्छे नहीं रहे थे। रोहित शर्मा के भी प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिली थी और उनके कप्तानी भी उच्च स्तरीय नहीं थी।

हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस टीम की जबरदस्त कप्तानी की थी। यही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और दूसरे खिलाड़ियों के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं लाने दिया था। फिलहाल मुंबई इंडियंस ने इस बात की घोषणा खुद की है।

अब देखना यह है कि रोहित शर्मा टीम में किस भूमिका में नजर आते हैं? तमाम क्रिकेट फैंस भी इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि आखिर क्यों आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान नियुक्त किया है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?