कप्तानी जाने का Hardik Pandya को नहीं है कोई गम, खास Motivation लेकर फिर उतरेंगे मैदान पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तानी जाने का Hardik Pandya को नहीं है कोई गम, खास Motivation लेकर फिर उतरेंगे मैदान पर

सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर की है हार्दिक ने।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

Hardik Pandya के साथ लगातार कुछ ना कुछ हो रहा है, फिर चाहे वो उनका निजी जीवन हो या फिर बात उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी हो। दूसरी ओर हार्दिक के चेहरे पर वो मायूसी साफ देखने को मिली थी, अब बतौर खिलाड़ी पांड्या एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं और उससे पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बड़ा इशारा किया है।

कप्तानी के मामले में काफी सफल रहे हैं Hardik Pandya

जी हां, Hardik Pandya को हमेशा से कप्तानी रास आई है, फिर चाहे वो IPL हो या फिर टीम इंडिया। हार्दिक की कप्तानी में GT टीम ने डेब्यू करते हुए IPL का खिताब अपने नाम कर लिया था, साथ 2023 में भी टीम ने फाइनल में खेला था। वहीं इस साल वो भले ही MI टीम की कप्तानी में फेल रहे थे, लेकिन जब-जब रोहित ने टीम इंडिया से टी20 सीरीज नहीं खेली थी तब-तब हार्दिक की कप्तान में भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम की है।

एक पोस्ट के जरिए Hardik Pandya ने कई लोगों को चुप करवा दिया

*सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन से तस्वीरें शेयर की है ऑलराउंडर हार्दिक ने।
*इन तस्वीरों में हार्दिक कैच पकड़ते हुए आ रहे हैं नजर, साथ ही दिखे पूरे जोश में।
*कैप्शन के जरिए बताया देश के लिए खेलना है उनकी सबसे बड़ी Motivation।
*ऐसे में हार्दिक को नहीं है कप्तानी जाने का गम, खेल पर है पूरा फोकस।

Hardik Pandya का ये पोस्ट हो रहा है काफी वायरल

अपनी फिटनेस की जर्नी शेयर कर चुका है ये खिलाड़ी

चीफ सेलेक्टर ने दी थी हार्दिक को लेकर सफाई

हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तान बनाए जाने पर, चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar बयान दे चुके हैं। अपने बयान में Ajit Agarkar ने कहा था कि- हार्दिक की फिटनेस पिछले कुछ समय से समस्या रही है, ऐसे में हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो ज्यादातर मौकों पर उपलब्ध रहे और इसलिए SKY को टी20 का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले 2 बार SKY टीम इंडिया की सफल कप्तानी कर चुके हैं।

close whatsapp