इस पूर्व खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या की जमकर प्रशंसा की लेकिन राहुल द्रविड़ की कोचिंग से है वो नाखुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस पूर्व खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या की जमकर प्रशंसा की लेकिन राहुल द्रविड़ की कोचिंग से है वो नाखुश

भारत को पहले दो टी-20 मुकाबलों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

Hardik Pandya, Rahul Dravid and Partiv Patel (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya, Rahul Dravid and Partiv Patel (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेल रही है। भारत को पहले दो टी-20 मुकाबलों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मैच आज यानी 8 अगस्त को खेला जाना है।

बता दें, टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। अभी तक उनकी कप्तानी की कई लोगों ने जमकर आलोचना की है। हालांकि पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल का मानना है कि हार्दिक पांड्या काफी अच्छे कप्तान हैं लेकिन उन्हें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ एक कोच के रूप में प्रोएक्टिव नहीं रहे हैं और इसी वजह से हार्दिक पांड्या अच्छी कप्तानी करने में नाकाम रहे हैं।

पार्थिव पटेल ने क्रिकबज से कहा कि, ‘गुजरात टाइटंस की ओर से हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छी कप्तानी की थी लेकिन उन्हें आशीष नेहरा का भी काफी साथ मिला। क्या टी-20 फॉर्मेट में राहुल द्रविड़ प्रोएक्टिव कोच की भूमिका निभा रहे हैं? मुझे नहीं लगता। हमें कोई ऐसा चाहिए जो प्रोएक्टिव हो, हार्दिक पांड्या के पास स्पार्क है लेकिन उन्हें सपोर्ट भी चाहिए और राहुल द्रविड़ उन्हें समर्थन नहीं दे रहे हैं।’

पार्थिव पटेल ने बताया आखिर क्यों दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को झेलनी पड़ी करारी शिकस्त

बता दें, दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम 153 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर में दो रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके इस ओवर की वजह से भारतीय टीम ने मुकाबले में वापसी की। हालांकि उनका एक ओवर और बचा हुआ था और वेस्टइंडीज टीम को 24 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी और उनके सिर्फ 2 ही विकेट बचे हुए थे।

तमाम लोगों को उम्मीद थी कि हार्दिक चहल से मुकाबले का 18वां ओवर करवाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद वेस्टइंडीज टीम ने इस मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की और इस मैच को 2 विकेट रहते जीत लिया। चहल ने इस मैच में सिर्फ तीन ही ओवर फेके।

इसको लेकर पार्थिव पटेल ने कहा कि, ‘मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट हार्दिक पांड्या के चहल को 18वां ओवर ना देने का था। उन्होंने 16वां ओवर काफी अच्छी तरह से फेंका और अपने 4 ओवर का कोटा भी पूरा नहीं किया। मेरे लिए यही मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट था और इसके बाद वेस्टइंडीज ने मैच जीत लिया।’

close whatsapp