हार्दिक पांड्या तो अब मैदान के बाहर भी, विराट कोहली की पूरी कॉपी करने में लगे हैं!
हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी कुछ तस्वीरें।
अद्यतन - Apr 19, 2023 5:27 pm

IPL में गुजरात टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां ये खिलाड़ी आए दिन इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करता ही रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है।
हार्दिक पांड्या लगातार हो रहे हैं IPL में फ्लॉप
भले ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने साल 2022 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस साल टीम का प्रदर्शन लगातार शानदार नहीं हो पा रहा है और खुद कप्तान हार्दिक भी अपने बल्ले से फेल रहे हैं अभी तक। हार्दिक ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 49 रन ही बनाए हैं।
विराट कोहली को कब तक कॉपी करेंगे हार्दिक पांड्या?
*हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी कुछ तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में हार्दिक स्विमिंग पूल में मस्ती करते आ रहे हैं नजर।
*साथ ही पांड्या का तस्वीरों में दिख रहा है काफी ज्यादा अलग स्वैग।
*वहीं कुछ तस्वीरें विराट की पूल तस्वीरों से मिलती हुई हैं।
हार्दिक पांड्या की नई तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर
बेटे के साथ एक क्यूट रील शेयर की थी
दूसरी ओर राजस्थान टीम से मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने बेटे के साथ मस्ती करते नजर आए थे और ऑलराउंडर की इस क्यूट रील को फैन्स ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था।