हार्दिक पांड्या का नया लुक आपको पूरी तरह हैरान कर देगा
हार्दिक समय-समय पर अपना लुक बदलते रहते हैं।
अद्यतन - Aug 12, 2021 5:10 pm

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सबसे स्टाइलिश क्रिकेटरों की सूची में टॉप आते हैं, अलग अंदाज के कपड़ों के साथ-साथ हार्दिक का हेयर स्टाइल भी खासा चर्चा में रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां ये स्टाइलिश ऑलराउंडर फिलहाल नए लुक को लेकर खबरे बटोर रहा है।
क्या है हार्दिक के नए लुक में खास
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ हार्दिक ने इस बार भी किया है, जहां वो अपने नए लुक में शानदार लग रहे हैं। साथ ही पांड्या ने इस बार एक दम मॉडल जैसे पोज भी दिए हैं।
*अपने नए लुक में spike cut में कटे हुए हैं हार्दिक पांड्या के बाल।
*तस्वीर में हार्दिक ने पहन रखा है स्टाइलिश चश्मा।
*हार्दिक तस्वीरों में लग रहे हैं किसी मॉडल के समान।
*मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने दिया हार्दिक को ये लुक।
ये रहा हार्दिक का नया लुक
हार्दिक की तस्वीर पर उनकी पत्नी ने किया कमेंट

फिलहाल क्या कर रहे हैं हार्दिक पांड्या?
कुछ दिनों पहले ही हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ दिखे थे और वो एड शूट कर रहे थे।
* हार्दिक आखिरी बार मैदान पर श्रीलंका दौरे के दौरान दिखे थे।
*जहां उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था।
*पांड्या को अपने प्रदर्शन को लेकर आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था।
*लंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या दूसरे वनडे में बिना खाता खोले हो गए थे आउट।
*वहीं तीसरे वनडे में ये बल्लेबाज बना पाया था सिर्फ 19 रन।
*साथ ही श्रीलंका के साथ खेले गए पहले टी-20 में हार्दिक के खाते में आए थे 10 रन।
*वहीं अब हार्दिक आपको यूएई में IPL फेज-2 खेलते नजर आएंगे।