टेंशन में हैं टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक, करो या मरो मैच में ना कर बैठे कोई बड़ी गलती
इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा तीसरा टी-20 मैच।
अद्यतन - अगस्त 8, 2023 2:52 अपराह्न

टीम इंडिया के लिए अचानक से वेस्टइंडीज में सारी कहानी बदल गई, वनडे और टेस्ट में अपना बेस्ट देने वाली भारतीय टीम टी-20 सीरीज में जीत के लिए तरस गई है। ऐसे में अब टीम पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है, जिसके बाद टीम को सभी बचे हुए मुकाबले अपने नाम करने होंगे और दमदार प्रदर्शन करना होगा।
बल्लेबाज कर रहे हैं लगातार निराश
जी हां, इस समय टीम इंडिया की बल्लेबाजी फौज युवा खिलाड़ियों से लबरेज है, लेकिन ये ही युवा बल्लेबाज लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पा रहे हैं। ईशान, गिल, सूर्य और संजू जैसे खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, जो टीम के लिए एक सिरदर्द की तरह हो गया है।
आज टीम इंडिया हारी तो हो जाएगी गजब बेइज्जती
*इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा तीसरा टी-20 मैच।
*आज टीम इंडिया हारी तो, सीरीज भी हार जाएगी टीम।
*ऐसे में दमदार प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेगी भारतीय टीम।
*5 टी20 मैचों की सीरीज में मेजबान टीम है 2-0 से आगे।
तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन के बाद दिया था बयान
फिलहाल वेस्टइंडीज है इस सीरीज में आगे
हार्दिक कर सकते हैं टीम इंडिया में बड़े बदलाव
दूसरी ओर तीसरे टी-20 मैच के लिए हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में बड़े बदलाव कर सकते हैं, ज्यादा बदलाव बल्लेबाजों के हो सकते हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में शायद कुलदीप यादव की फिर से वापसी हो सकती है, जो छोटी सी चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं टीम इंडिया को इस टी-20 सीरीज के बाद आयरलैंड के खिलाफ भी 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जहां टीम की कप्तानी बुमराह करते हुए नजर आएंगे और उनकी करीब 1 साल बाद टीम में वापसी हो रही है। साथ ही इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे, जो आगे के लिए भारतीय टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे।