अब ये इस तरह के वीडियो शेयर कर, हार्दिक पांड्या क्या साबित करने में लगे हुए हैं?
हार्दिक पांड्या की नई रील वीडियो हुई इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल।
अद्यतन - जनवरी 13, 2024 4:54 अपराह्न

इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं, जहां हर दिन के साथ ये खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में हार्दिक ने एक और नई रील शेयर कर डाली है, जिसे लेकर उन्हें कुछ फैन्स ने Troll किया है तो कई फैन्स ने उन्हें दिल खोलकर प्यार दिया है और उनकी रील्स पर लाखों में लाइक्स आ चुके हैं।
हार्दिक पांड्या को चोट के लिए Troll करते हैं फैन्स
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हुए थे, फिर वो क्रिकेट के मैदान पर नहीं लौटे। वहीं अब वो कोई भी क्रिकेट या फिटनेस से जुड़ी रील शेयर करते हैं, तो उन्हें फैन्स खूब Troll करते हैं। कई फैन्स लिखते हैं कि इतना फिटनेस पर काम करने का क्या फायदा, हार्दिक तुम्हें फिर चोट लग जाएगी। लेकिन ये खिलाड़ी भी किसी की परवाह नहीं करता और लगातार पोस्ट शेयर करता रहता है।
खुद को Troll करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं हार्दिक पांड्या
*हार्दिक पांड्या की नई रील वीडियो हुई इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल।
*अपनी नई रील वीडियो में हार्दिक एक काफी ज्यादा ही क्यूट डॉग के साथ नजर आ रहे हैं।
*एक शूट में डॉग के साथ पहुंचे थे हार्दिक, फैन्स ने रील पर किए कई सारे गजब कमेंट्स।
*एक फैन ने लिखा- भाई तू डॉग के साथ ही खेल, क्रिकेट बाकी खिलाड़ी खेल लेंगे।
डॉग के साथ हार्दिक पांड्या की नई रील वीडियो पर डालते हैं एक नजर
GYM में बहुत समय बिता रहा है ये ऑलराउंडर इन दिनों
दूसरी ओर 22 गज पर वापसी करने के लिए हार्दिक पांड्या इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसकी अपडेट वो फैन्स के साथ लगातार शेयर करने में लगे हुए हैं। हाल ही में हार्दिक ने GYM से वर्क आउट की कुछ रील्स शेयर की थी, जिसमें ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहा था और खूब पसीना बहा रहा था। वैसे इस खिलाड़ी की अब मैदान पर वापसी IPL के जरिए ही होगी, जहां वो MI टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और उनके अंडर रोहित शर्मा खेलेंगे।