टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जहां पांड्या की इस तस्वीर में उनके साथ 2 क्यूट बच्चे भी नजर आ रहे हैं। साथ ही ये तस्वीर कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई थी और फैन्स ने भी इस पोस्ट पर बहुत प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए हैं।
Advertisement
Advertisement
Hardik Pandya के लिए दमदार रही थी आखिरी सीरीज
जी हां, Hardik Pandya के लिए आखिरी टी20 सीरीज टीम इंडिया से शानदार गई थी, जहां बांग्लादेश के खिलाफ हुई 3 टी20 मैचों की सीरीज में हार्दिक का बल्ला जमकर बोला था। इस दौरान उन्होंने तीनों मैचों में लगातार शानदार पारियांं खेली थी और उसके बाद उनको मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था।
कितनी प्यारी तस्वीर शेयर की है Hardik Pandya ने
*Hardik Pandya की नई तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल।
*तस्वीर में हार्दिक नजर आए अपने बेटे अगस्त्य और भाई क्रुणाल पांड्या के बेटे के संग।
*वहीं टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने कैप्शन में लिखा- My two favourite boys ।
*इस तरह के पोस्ट आज-कल काफी ज्यादा शेयर करने लगे हैं हार्दिक पांड्या।
Hardik Pandya का ये वाला क्यूट पोस्ट हो रहा है वायरल
क्रुणाल की कप्तानी में कमाल की कर रही है Baroda टीम
एक तरफ हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके भाई यानी की ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या रणजी ट्रॉफी में दमदार कप्तानी कर रहे हैं। जहां क्रुणाल की कप्तानी में इस सीजन Baroda टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और टीम ने दोनों ही मैच जीते हैं। वैसे एक समय क्रुणाल भी टीम इंडिया का हिस्सा हुआ करते थे और बतौर ऑलराउंडर उन्होंने खुद को साबित भी किया था। लेकिन क्रुणाल की फिर भारतीय टीम से छुट्टी हो गई और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था। उसके बाद वो टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए, दूसरी वो लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL में खुद को साबित करने में लगे हुए हैं।