टीम इंडिया की लगातार छठी जीत देख, हार्दिक पांड्या ने शेयर कर डाली इमोशनल इंस्टा स्टोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया की लगातार छठी जीत देख, हार्दिक पांड्या ने शेयर कर डाली इमोशनल इंस्टा स्टोरी

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से दी थी करारी मात।

Team India And Hardik (Image Credit- Instagram)
Team India And Hardik (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया वर्ल्ड कप में एक के बाद एक मैच जीत रही, लेकिन फिलहाल हार्दिक पांड्या इस टीम का हिस्सा नहीं है। चोट के कारण हार्दिक वर्ल्ड कप खेमे से बाहर हैं, उसके बाद भी उनकी नजरें भारतीय टीम के हर मुकाबले पर है। जिसका नजारा इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद देखने को मिला है और पांड्या की इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है।

हार्दिक पांड्या कब हुए थे चोटिल?

वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पांड्या अपनी पुरी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान ऑलराउंडर गेंद रोकते समय चोटिल हो गया था और उसके बाद हार्दिक को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। बस उसकी बाद से हार्दिक टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और उनकी वापसी का भी कोई अता-पता नहीं हैं फिलहाल।

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दी मात, हार्दिक पांड्या ने इंस्टा पर दिखाए जज्बात

*टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से दी थी करारी मात।
*उसके बाद हार्दिक पांड्या ने लगाई एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी पर पांड्या ने लगाई थी टीम इंडिया की तस्वीर।
*साथ ही पांड्या ने टीम के लिए लिखी अंग्रेजी में एक लाइन भी।

हार्दिक पांड्या की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

जीत के बाद कुछ ऐसा माहौल था टीम इंडिया में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब किससे होगा भारतीय टीम का सामना?

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 6 मैच जीत चुकी है, वहीं अब टीम का सामना श्रीलंका से होगा और ये मैच 2 तारीख को खेला जाएगा। हाल ही में टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में लंका को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया था, बस इसी हार का बदला लेने के लिए लंका टीम मैदान में उतरेगी। तो टीम इंडिया लगातार 7वां मैच जीतना चाहेगी। वहीं श्रीलंका के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है, साथ ही टीम इंडिया इस वक्त अंक तालिका के टॉप पर है और टीम सेमीफाइनल के दरवाजे पर खड़ी है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?