IPL 2027: हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील ने फिर पकड़ा जोर, इस बार खिलाड़ी ने नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी ने दिखाई दिलचस्पी 

IPL 2027: हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील ने फिर पकड़ा जोर, इस बार खिलाड़ी ने नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी ने दिखाई दिलचस्पी 

आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं

Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X)
Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X)

आईपीएल 2027 से पहले एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड डील ने चर्चा पकड़ ली है। हालांकि, इस बार खिलाड़ी नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी ने ट्रेड डील में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, इससे पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हार्दिक खुद कई टीमों से संपर्क में हैं।

हालांकि, इस बार मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से जिन टीमों ने संपर्क किया है, उनमें से एक फ्रेंचाइजी ने गंभीर तौर पर 32 वर्षीय ऑलराउंडर को ट्रेड करने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। मुंबई इंडियंस की इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बातचीत पहले ही हो चुकी है। हालांकि, ट्रेड डील में सिर्फ यही टीमें इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगले तीन-चार हफ्तों में साफ हो जाएगा कि हार्दिक पांड्या किस आईपीएल टीम से जुड़ने वाले हैं। बता दें कि आईपीएल ट्रेडिंग विंडो आईपीएल की ऑक्शन विंडो से एक हफ्ते पहले तक खुली रहेगी। तो वहीं, सभी 10 टीमों के पास 15 नवंबर तक खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख है।

क्या सीएसके में जाएंगे हार्दिक पांड्या?

CSK के मामले में कुछ पेचीदगियां हैं। माना जा रहा है कि जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स में एक सीनियर भूमिका में हैं। मुंबई इंडियंस के साथ उनका पुराना जुड़ाव एक ऐसा पहलू है, जो दोनों क्लबों के बीच बातचीत को प्रभावित कर सकता है। यह कनेक्शन किसी संभावित डील में मदद करेगा या उसे मुश्किल बनाएगा, यह अभी साफ नहीं है।

15 नवंबर की रिटेंशन की समय-सीमा पास आ रही है और गोवा में नीलामी दिसंबर के मध्य में होनी है, इसलिए जो भी फ्रेंचाइजी ट्रेड के जरिए पांड्या को हासिल करना चाहती है, उसे अपनी कोशिशें तेज करनी होंगी। फिलहाल, मुंबई इंडियंस बिना किसी जल्दबाजी के ऑफर सुनने के लिए तैयार दिख रही है।

ये भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में चोटिल हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करेंगे सूर्यांश शेडगे

close whatsapp