टीम इंडिया का ये जश्न और हंगामा देख, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी रात को सो नहीं सके - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया का ये जश्न और हंगामा देख, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी रात को सो नहीं सके

BCCI ने मैच जीतने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया है शेयर।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत अपने नाम की है, जहां कल भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पस्त करते हुए जीत की कहानी लिखी। वहीं इस जीत के बाद रोहित की सेना उत्साह से लबरेज थी, तो दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की शक्ल देखने लायक थी और अब भारतीय टीम के जश्न का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं टूटा टीम इंडिया का दमदार रिकॉर्ड

जी हां, वनडे वर्ल्ड कप में जब-जब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हुआ है, तब-तब भारत की टीम ने सिर्फ जीत ही अपने नाम की है। कल भी ये रिकॉर्ड कायम रहा है, जिसके बाद पाक टीम भारत से वनडे वर्ल्ड कप में 8वीं बार हारी है। साथ ही वर्ल्ड कप 2023 में कल पाक टीम को पहली हार मिली, इससे पहले बाबर की टीम ने नीदरलैंड और लंका को हराया था।

टीम इंडिया का जश्न देख, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के उड़े होश

*BCCI ने मैच जीतने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया है शेयर।
*इस वीडियो में टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक ने की बाकी खिलाड़ियों से बात।
*साथ ही इस दौरान काफी जोश में दिखे हार्दिक, खिलाड़ियों ने बताया कैसे पाकिस्तान को हराया।
*कप्तान रोहित को हार्दिक ने गले लगाया और बाकी खिलाड़ियों के साथ भी जीत का जश्न मनाया।

पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया का जोश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जीत के बाद कुछ ऐसा हो गया था माहौल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब किससे होगा टीम का मुकाबला?

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में जीत की हैट्रिक लगाई है, जहां टीम ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था फिर अफगान टीम के खिलाफ दिल्ली में जीत अपने नाम की और अब पाकिस्तान को मात दी है। जिसके बाद टीम इंडिया अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी, जहां ये मैच 19 अक्टूबर के दिन खेला जाएगा। वहीं बांग्ला टीम से भारत को कड़ी टक्कर मिलने के पूरे आसार है, एशिया कप 2023 में भारतीय टीम को बांग्लादेश के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?