जानें आईपीएल में बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड कैसा है? । CricTracker Hindi

IPL 2025: आईपीएल में कप्तान के रूप में कैसा है हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड, जानिए यहां

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला 29 मार्च शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को सीजन के उनके पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात को पंजाब किंग्स के खिलाफ 11 रन और मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली थी।

हार्दिक पांड्या की बात करें तो वह मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। उन पर एक मैच का बैन लगा हुआ था। दरअसल, आईपीएल 2024 के आखिरी मैच में स्लो ओवर रेट के लिए हार्दिक पर एक मैच का बैन और 30 लाख का जुर्माना लगा था। इस वजह से सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन पहले मैच में एमआई के लिए कप्तानी की।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डालें

हालांकि, अब हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। उनके कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डाले तो वह काफी बेहतर नजर आता है। हार्दिक के कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले सीजन में ही खिताब जीता था। इसके बाद आगामी सीजन में टीम फाइनल तक फिर पहुंची, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई।

लेकिन इसके बाद हार्दिक की मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान वापसी हुई। 2024 सीजन में मुंबई ने उनकी कप्तानी में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के आलराउंडर ने अब तक 45 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 26 मैचों में टीम को जीत मिली है, जबकि 19 में हार का सामना करना पड़ा है।

इस दौरान उनके बल्ले से बतौर कप्तान 1049 रन भी निकले हैं। इसमें 6 अर्धशतक शामिल है और सर्वोच्च स्कोर 87* रन का है।

45 – मैच
26 – जीत
19 – हार
43 – पारी
1049 – रन
87* – हाईएस्ट स्कोर
135.35 – स्ट्राइक रेट
6 – अर्द्धशतक

पिच का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। पिच पर अच्छा बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। गेंदबाजों के लिए यहां थोड़ी बहुत मदद मिलती है।

 

close whatsapp