पत्नी नताशा ही है हार्दिक पांड्या के जोश का कारण - क्रिकट्रैकर हिंदी

पत्नी नताशा ही है हार्दिक पांड्या के जोश का कारण

हार्दिक पांड्या ने केकेआर के खिलाफ 49 गेंदों में 67 रन बनाए

Natasa Stancovic. (Photo Source: Twitter)
Natasa Stancovic. (Photo Source: Twitter)

23 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 के 35वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के रन चेज के दौरान वेस्टइंडीज के पावर-हिटर सुनील नारायण के जल्दी आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक काफी खुश नजर आई।

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 156 रन लगाने में कामयाब हुए थे और कम लक्ष्य को देखते हुए गुजरात के लिए यह एक महत्वपूर्ण विकेट था। केकेआर ने इस मैच में सुनील नारायण और विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम बिलिंग्स दोनों को सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा था। हालांकि टीम मैनेजमेंट का नारायण को पिंच-हिटर के रूप में भेजने का कदम एक बार फिर फेल हो गया।

केकेआर के रन चेज में तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने सुनील नारायण को एक गेंद फेंकी थी, यह गेंद नारायण के शरीर के बेहद करीब थी और उन्होंने इस गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और इसी दौरान वो जाल में फंस गए और शॉर्ट थर्ड मैन की क्षेत्र में फंसे फील्डर को कैच थमा बैठे। वहीं इस विकेट के बाद स्टैंड में मौजूद हार्दिक की पत्नी नताशा भी खुशी से झूम उठी और उनका वो रिएक्शन बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखिए हार्दिक की पत्नी नताशा का वो वीडियो

https://twitter.com/swadeshLokmat/status/1517840758736568320?s=20&t=yddCMRYyZK5IsZf19iz_vA

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 में अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। चोट के कारण गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच में टीम से बाहर थे इसके अलावा उन्होंने इस सीजन कप्तान और बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। केकेआर के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को आगे बढ़ाया और 136.7 के स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों सहित 67 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी द्वारा 18वें ओवर में आउट होने के बाद, गुजरात तेज गति से रन नहीं बना सकी और उनकी टीम 20 ओवरों में 156 रन बना पाई। कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने इस मैच में चार विकेट लिए।

close whatsapp