हरमनप्रीत हारना नहीं जानती हैं और उनकी टीम को सिर्फ यह पता है कि जीतना कैसे हैं: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा की मानें तो मुंबई इंडियंस के लिए जीतना एक आदत बन गई है।

Advertisement

Mumbai Indians and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने महिला प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। आकाश चोपड़ा की मानें तो मुंबई इंडियंस के लिए जीतना एक आदत बन गई है।

Advertisement
Advertisement

बता दें, 14 मार्च को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जायंट्स को 55 रनों से मात दी। यह उनकी इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना पाई।

जिओ सिनेमा के शो आकाशवाणी में आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘मुंबई इंडियंस पहली टीम है जिन्होंने क्वालीफाई किया है। पांच मुकाबलों में उन्होंने पांच जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस ने सच में काफी अलग हटकर खेल खेला है। उन्होंने सभी 5 टॉस हारे लेकिन उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। हरमनप्रीत को यह नहीं पता कि हारते कैसे हैं और उनकी टीम सिर्फ जीतना जानती है।’

चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘यह विजय रथ नहीं बल्कि अश्वमेघ का घोड़ा है। उन्हें यह बात गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले ही मुकाबले में पता चल गई थी। टीम अभी तक एक मुकाबला भी नहीं हारी है और कोई भी इस घोड़े को पकड़ नहीं पाया है। अश्वमेघ अभी भी भाग रहा है।’

आकाश चोपड़ा ने गुजरात जायंट्स के चयन पर उठाए सवाल

इसी के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गुजरात जायंट्स के चयन पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, ‘जब आप गुजरात फ्रेंचाइजी की ओर नजर डालते हैं तो डगआउट में मिताली राज और रेचल हेन्स वहां बैठी हुई है लेकिन जब आप उनकी प्लेइंग XI को देखते हैं तो आप सोचते हैं यह क्या हो रहा है? आपने तब क्या बोला होता जब आपको यह पता होता कि सोफिया डंकली को अगले मैच में बैठा दिया गया था। उन्होंने एक मैच पहले ही प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया था।

टीम के पास और भी बहुत अच्छे शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन जो भी खिलाड़ी एक मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है उसे अगले मुकाबले में हटा दिया जा रहा है। क्या आप परिस्थिति को अच्छी तरह से पढ़ नहीं पा रहे हैं? क्या आप XI को लेकर अभी भी सोच में है?’

Advertisement