ICC ने जारी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग, यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर हैरी ब्रूक बने नंबर-2 बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC ने जारी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग, यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर हैरी ब्रूक बने नंबर-2 बल्लेबाज

आईसीसी ने आज यानी 4 दिसंबर को नई टेस्ट रैंकिंग की घोषणा की है।

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)
Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी ने आज यानी 4 दिसंबर को आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर दूसरी रैंकिंग अपने नाम कर ली है। दरअसल, क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए। उनके इस धमाकेदार पारी की वजह से अब हैरी ब्रूक की करियर सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 854 हो गई है और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पहले पायदान बने हुए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा टॉप 10 में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 70 रन और 113 रनों की पारी खेली थी। इस धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से टेम्बा बावुमा ने 11 रैंकिंग का इजाफा किया है और अब वो 10वें पायदान पर आ चुके हैं।

ओली पोप ने भी अपनी रैंकिंग में आठ स्थान का इजाफा किया है और वो अब 32वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स 34, दिनेश चंडीमल 17 और Tristan Stubbs 42 की रैंकिंग में भी इजाफा हुआ है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह है नंबर-1

बता दें कि, भारतीय टीम के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लेटेस्ट आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अपना पहला स्थान बनाए हुए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की थी और कुल 8 विकेट झटके थे। जसप्रीत बुमराह के अलावा टॉप 10 में रविचंद्रन अश्विन (4th) और रवींद्र जडेजा (6th) भी शामिल हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?