IPL 2024: जिस प्लयेर ने पिछले सीजन SRH को लगाया था चूना, उनके पीछे दिल्ली ने Auction में 4 करोड़ उड़ा दिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जिस प्लयेर ने पिछले सीजन SRH को लगाया था चूना, उनके पीछे दिल्ली ने Auction में 4 करोड़ उड़ा दिए

दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

Harry Brook (Pic Source-Twitter)
Harry Brook (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन दुबई में हो रहा है। अभी तक कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जा चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी संस्करण में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स भी यही चाहती थी कि आगामी संस्करण में यह खिलाड़ी उनकी टीम की ओर से खेले लेकिन अंत में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ रुपए की बोली लगाकर इंग्लिश बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया।

दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर अब पिछले संस्करण से भी ज्यादा मजबूत हो गया है। हैरी ब्रूक के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 संस्करण इतना अच्छा नहीं रहा था और यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया। हैरी ब्रूक ने आईपीएल के पिछले संस्करण में 11 मुकाबलों में 21.11 के औसत से 190 रन ही बनाए थे। उनके नाम एक शतक भी था लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पाए। यही वजह है कि आगामी सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

आगामी संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। आईपीएल के आगामी संस्करण में भी वो यही उम्मीद करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम का पिछला सीजन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन अब आगामी सीजन को वो अपने नाम जरूर करना चाहेंगे। टीम पहले से और भी बेहतर नजर आ रही है। दिल्ली फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए अच्छी बात यह भी है कि आगामी संस्करण में टीम के कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। बता दें, चोटिल होने की वजह से पिछले सीजन में ऋषभ पंत भाग नहीं ले पाए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?