‘यह हमें युवा क्रिकेटरों की इच्छाओं के बारे में बताता है’- Wanindu Hasaranga के रिटायरमेंट पर Harsha Bhogle
मात्र 26 साल की उम्र में हसरंगा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
अद्यतन - Aug 15, 2023 7:45 pm

श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने मात्र 26 साल की उम्र में आज 15 अगस्त, मंगलवार को ऐसा फैसला किया, जिसकी वजह से पूरा क्रिकेट जगत सकते में हैं। बता दें कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट अधिक खेलने के लिए हसरंगा ने आज टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है।
तो वहीं अब हसरंगा के रिटायरमेंट पर क्रिकेट कमेंटेटर और क्रिकेट विशेषज्ञ हर्षा भोगले ने बड़ा बयान दिया है। भोगले ने कहा है कि यह हमें आज के युवा क्रिकेटरों की इच्छाओं के बारे में बताता है।
Harsha Bhogle ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि वानिंदु हसरंगा के रिटायरमेंट पर हर्षा भोगले ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के माध्यम से कहा- वानिंदु हसरंगा जैसे बेहतरीन खिलाड़ी द्वारा 26 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से मुंह मोड़ने का फैसला हमें इन दिनों युवा क्रिकेटरों की इच्छाओं के बारे में एक-दो बातें बताता है। टेस्ट क्रिकेट वास्तव में अवसर के बारे में होता है, लेकिन वे टेस्ट क्रिकेट को अपने लिए देखते हैं।
वानिंदु हसरंगा का टेस्ट करियर
दूसरी ओर आपको वानिंदु हसरंगा के टेस्ट करियर के बारे में बताएं तो उन्होंने साल 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। तो वहीं तीन साल से भी कम समय के क्रिकेट करियर में उन्होंने कुल 4 टेस्ट मैच खेले, जिसमें हसरंगा ने 4 विकेट लेने के अलावा 196 टेस्ट रन भी बनाए।
साथ ही बता दें कि वह पिछले कुछ समय से नेशनल टीम के रेड बाॅल क्रिकेट से लगातार साइड किया जा रहे थे। फिल्हाल, वह लंका प्रीमियर लीग में बी-लव कैंडी के लिए खेल रहे हैं। साथ ही वह इस जारी सीजन में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। हसरंगा अभी तक 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- ICC Player of the Month: इस बार अवाॅर्ड को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के इन क्रिकेटरों ने किया अपने नाम