भारतीय टीम को ट्रोल करने चला था पाकिस्तानी फैन, हर्षा भोगले ने अपने तरीके से लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम को ट्रोल करने चला था पाकिस्तानी फैन, हर्षा भोगले ने अपने तरीके से लगाई क्लास

एक पाकिस्तानी फैन ने एडिलेड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 के मुकाबले को लेकर भारतीय टीम की जमकर आलोचना की।

Harsha Bhogle. (Photo Source: Twitter)
Harsha Bhogle. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट फील्ड में हमेशा ही भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है। पिछले कई सालों में इन दोनों टीमों के बीच कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने भी कई बार अपनी टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

हाल ही में एक पाकिस्तानी फैन ने एडिलेड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 के मुकाबले को लेकर भारतीय टीम की जमकर आलोचना की। बता दें, एडिलेड में खेले गए मुकाबले में भारत 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तानी फैन ने इस मैच की तस्वीर को साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, ‘अगर आपका बुरा दिन चल रहा है तो यह देखें जब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।

अब इसी को लेकर हर्षा भोगले ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपने तरीके से इस पाकिस्तानी फैन की जमकर क्लास लगाई है। हर्षा भोगले ने X पर लिखा कि, ‘मुझे यह देखकर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है फारूक की अपने टेस्ट इतिहास के सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बारे में सोशल मीडिया पर साझा किया।

सभी भारतीय खिलाड़ियों को इस टेस्ट सीरीज से काफी गर्व महसूस होता है। जब आप किसी और की खुशी में खुद की खुशी ढूंढते हैं तो यह देखकर काफी खराब लगता है। इसलिए बड़ा सोच और बड़ा क्लास रखें।’

यह रहा हर्षा भोगले का ट्वीट:

बता दें, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 के पहले टेस्ट मैच के दौरान भारत 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने काफी अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराया। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

फिलहाल पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया में है और उन्हें यहां तीन मैच की टेस्ट सीरीज मेजबान के खिलाफ खेलनी है। टीम यहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। उन्हें यह भी पता है कि ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। पाकिस्तान टीम की कप्तानी शान मसूद करेंगे। अब देखना यह है कि पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम कर पाता है या नहीं?

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?