जहीर खान ने बांधे हर्षल पटेल की तारीफों के पुल, जानिए क्या कहा दिग्गज गेंदबाज ने - क्रिकट्रैकर हिंदी

जहीर खान ने बांधे हर्षल पटेल की तारीफों के पुल, जानिए क्या कहा दिग्गज गेंदबाज ने

हर्षल पटेल ने भारत के लिए अब तक आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। 

Zaheer Khan and Harshal Patel (Image Source: Twitter/BCCI)
Zaheer Khan and Harshal Patel (Image Source: Twitter/BCCI)

 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन के लिए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की सराहना की है। भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक का मानना है कि टीम इंडिया के लिए हर्षल पटेल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

Cricbuzz के post-match show पर बात करते हुए जहीर खान ने कहा हर्षल पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले संस्करण के बाद से खुद को अविश्वसनीय रूप से सुधारना जारी रखा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज ने IPL 2021 में 32 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी।

जहीर खान ने कहा हर्षल पटेल ने सभी मैच खेले हैं, और वो भी निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है। वह पिछले IPL 2021 के बाद से सिर्फ बेहतर और बेहतर होते जा रहे है। उसे किसी भी गेंदबाजी इकाई में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें, 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत के लिए अब तक आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट चटकाए हैं।

जहीर खान ने मोहम्मद सिराज की भी सराहना की

पूर्व क्रिकेटर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से भी प्रभावित थे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला जब भी मोहम्मद सिराज को भारत के लिए खेलने का मौका दिया जाता है, दाएं-हाथ के गेंदबाज हमेशा ही अपना प्रभाव डालने में सफल रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच में मोहम्मद सिराज ने दनुष्का गुणाथिलाका (0) को पहली ही गेंद पर आउट कर भारतीय क्रिकेट टीम को शानदार शुरुआत दी, और जहीर खान ने भी स्वीकार किया हैं कि तेज गेंदबाज इस मैच में बहुत प्रभावशाली थे, और उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में एक लंबा सफर तय किया है। जब भी मोहम्मद सिराज को मौका मिला, वह अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए तैयार रहे हैं।

आपको बता दें, भारत ने तीनों टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में व्यापक जीत दर्ज करते हुए 27 फरवरी को घरेलू सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया। तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने श्रीलंका को 146 के स्कोर पर सीमित कर दिया था। अब दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे से 4 मार्च से भिड़ेंगी।

 

close whatsapp