ACC Men’s Emerging Teams Asia Cup 2023: भारत ए बनाम बांग्लादेश ए सेमीफाइनल के दौरान हर्षित राणा और सौम्य सरकार के बीच हुई तीखी बहस, देखें वीडियो
भारत ए ने 51 रनों से मुकाबले को किया अपने नाम
अद्यतन - Jul 22, 2023 6:40 pm

इमर्जिंग एशिया कप 2023 में कल 21 जुलाई को खेले गए दूसरे सेमिफाइनल मुकाबले में भारत ए के गेंदबाज हर्षित राणा और बांग्लादेश ए के बल्लेबाज सौम्य सरकार के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया।
गौरतलब है कि इस दूसरे सेमिफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 51 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं अब भारत ए का सामना इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ए के साथ होगा।
दूसरी तरफ इस मैच के बारे में जानकारी दें तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49.1 ओवर में 211 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। कप्तान यश ढुल ने मैच में 58 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, तो वहीं बांग्लादेश इसके जबाव में सिर्फ 34.2 ओवर में 160 रनों पर ऑलआउट हो गई।
बीच मैदान भिड़े हर्षित राणा और सौम्य सरकार
तो वहीं जब मैच में बांग्लादेश भारत से मिले टारगेट का पीछा कर रही होती है तो बांग्लादेश की पारी के 26वें ओवर के दौरान हर्षित राणा और सौम्य सरकार के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। बता दें कि इस ओवर के दौरान युवराज सिंह धोदिया की गेंद पर सौम्य सरकार के बल्ले से गेंद लगकर स्लिप में जाती है और स्लिप में फील्डिंग कर रहे निकिन जोस बड़ी ही मुस्तैदी से इस कैच को पकड़ लेते हैं।
हालांकि, सरकार कैच लपकने से संतुष्ट नजर नहीं आते है व मैदान पर खड़े रहते हैं और अंपायर द्वारा कंफर्मेशन के लिए रुकते हैं। इसी दौरान सौम्य सरकार और हर्षित राणा के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। दूसरी ओर इस घटना की वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई।
देखें इस घटना की वीडियो
India vs Bangladesh – never short of some heat 🔥
.
.#EmergingAsiaCup2023 #INDAvBANA pic.twitter.com/xxnMx8Arez— FanCode (@FanCode) July 21, 2023