VIDEO: हर्षित राणा के लिए यादगार हुआ उनका टेस्ट डेब्यू, ट्रेविस हेड के रूप में मिला पहला विकेट, मनाया कुछ इस अंदाज में जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: हर्षित राणा के लिए यादगार हुआ उनका टेस्ट डेब्यू, ट्रेविस हेड के रूप में मिला पहला विकेट, मनाया कुछ इस अंदाज में जश्न

टीम इंडिया पहले टेस्ट की पहली पारी में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई और 150 रन पर ऑलआउट हो गई।

Harshit Rana (Pic Source-X)
Harshit Rana (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, मेहमान टीम पहली पारी में सिर्फ 150 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की वापसी कराई।

बता दें कि, हर्षित राणा ने इस समय खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू में ट्रेविस हेड का विकेट हासिल किया, जो उनका पहला टेस्ट विकेट है। राणा की बेहतरीन गेंद को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए। मेजबान टीम ने हेड के रूप में अपना चौथा विकेट मात्र 31 रन पर ही खो दिया है।

हेड को दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। यही नहीं भारत के खिलाफ सभी फॉर्मेट में इस अनुभवी बल्लेबाज का प्रदर्शन हमेशा ही जबरदस्त रहा है। लेकिन पर्थ टेस्ट में वह कुछ खास नहीं कर सके। वहीं विकेट लेने के बाद हर्षित राणा ने जोशीले अंदाज में जश्न मनाया। उनके लिए यह विकेट यादगार रहने वाला है।

जसप्रीत बुमराह ने झटके तीन महत्वपूर्ण विकेट

ट्रेविस हेड से पहले जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई है। तेज गेंदबाज ने सबसे पहले युवा सलामी बल्लेबाज Nathan McSweeney का विकेट झटका, जिन्होंने इस मैच में सिर्फ 10 रन बनाए। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को वापस पवेलियन की राह दिखाई, जो मात्र 8 रन ही बना पाए। यही नहीं कप्तान बुमराह ने अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को भी गोल्डन डक पर एलबीडब्ल्यू किया।

भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज पहले टेस्ट की पहली पारी में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो, लेकिन टीम के गेंदबाजों ने अभी तक अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है। ऑस्ट्रेलिया को अगर इस मैच में वापसी करनी है, तो उन्हें यहां से एक बड़ी साझेदारी करना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?