हसन अली खुद को समझ बैठे थे Superman, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप लोग - क्रिकट्रैकर हिंदी

हसन अली खुद को समझ बैठे थे Superman, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप लोग

पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच खेल रही है श्रीलंका के खिलाफ।

Hassan Ali (Image Credit- Instagram)
Hassan Ali (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 के लिए हसन अली पाकिस्तान टीम की पहल पसंद नहीं थे, लेकिन नसीम शाह के बाहर होने के बाद अली का टीम में चयन किया गया और वो वर्ल्ड कप खेलने भारत आए हैं। इस बीच पाकिस्तान आज विश्व कप में अपना दूसरा मैच खेल रही है, इस दौरान अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।

कप्तान बाबर आजम को खास नाम से बुलाते हैं हसन अली

कुछ समय पहले पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हसन अली का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें उन्होंने कप्तान बाबर आजम को लेकर बात की थी। हसन ने कहा था की वो और उनकी पूरी टीम बाबर को किंग बाबर बोलती है, साथ ही इस खिलाड़ी ने कहा था कि बाबर आजम और विराट कोहली तुलना करना सही नहीं है और दोनों ही खिलाड़ी टॉप बल्लेबाज हैं।

हसन अली ने खुद को क्या समझ लिया था?

*पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच खेल रही है श्रीलंका के खिलाफ।
*इस दौरान कुसल मेंडिस ने शाहीन की गेंद पर मारा था एक शानदार छक्का।
*बाउंड्री पर मौजूद हसन अली ने गेंद पड़ने के लिए लगाई काफी लंबी छलांग।
*लेकिन हसन के हाथ से काफी दूर थी गेंद, फिर वो मैदान पर जोर से गिर पड़े।

कुछ इस तरह फेल हुए पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हसन अली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

फिलहाल क्या चल रहा है मुकाबले में?

वहीं पाकिस्तान टीम के खिलाफ हैराबाद में लंका टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, जहां इस टीम का बल्लेबाजी में अगाज अच्छा नहीं हुआ था। ओपनर बल्लेबाज कुसल परेरा बिना खाता खोले आउट हो गए थे और उनका विकेट हसन अली के खाते में आया था। खबर लिखे जाने तक लंका टीम का स्कोर 90 के पार चला गया है और टीम का अभी तक सिर्फ 1 ही विकेट गिरा है, ऐसे में आज लंका टीम वर्ल्ड कप में अपना जीत का खाता खोलने की पूरी कोशिश करेगी पाकिस्तान टीम के खिलाफ।

इस गेंदबाज ने ही लिया है आज के मैच का पहला विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?