‘हटा उसको..’- बीच मैच में रोहित शर्मा ने किया फैन पर गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 35 रन पर आउट हुए रोहित शर्मा।
अद्यतन - मार्च 11, 2023 11:06 पूर्वाह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए पहली पारी में 480 रन बोर्ड पर लगा दिए। रविचंद्रन अश्विन 6 विकेट के साथ पहली पारी में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
दूसरे दिन में बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा भी शानदार शुरूआत करते हुए नजर आए। दूसरे दिन के अंत तक भारत बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना चुकी थी। दूसरे दिन भारत की पारी के दौरान मैदान पर एक घटना घटी। दरअसल मैच के दौरान रोहित शर्मा अपने एक फैन पर गुस्सा करते दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बीच मैदान में फैन को डांटने लगे रोहित शर्मा
भारत की पहली पारी के छठे ओवर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज नाथन लियोन की गेंद पर शुभमन गिल ने एक शानदार छक्का जड़ा था। जिसके बाद गेंद साइट स्क्रीन पर जाकर फंस गयी। अंपायर को लगा कि वहां से गेंद को निकाल पाना मुश्किल है, इसलिए अंपायर ने आगे के खेल के लिए नई गेंद इस्तेमाल करने का सोचा।
लेकिन साइट स्क्रीन पर मौजूद फैन ने गेंद को ढूंढ निकाला और उसके बाद वो काफी खुश दिखा। लेकिन फैन के उस रवैये से रोहित शर्मा बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। वह गुस्सा हो गए और उस फैन पर चिल्लाते हुए कहा, हटा उसको। रोहित शर्मा ने इस बात का जिक्र ऑन फील्ड अंपायर से भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें रोहित शर्मा का वो वीडियो-
https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1634402209281474561?s=20
वहीं बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की करें तो भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार नजर आ रहे थे। लेकिन मात्र 35 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। ऑर्टिकल लिखे जाने तक भारत 78 रन पर एक विकेट गंवा चुका है। शुभमन गिल (40 रन) और चेतेश्वर पुजारा (2 रन) पर क्रिज पर मौजूद है।