हार के बाद कुछ भी बयान देने में लगे हुए हैं कोच राहुल द्रविड़
टीम इंडिया की हार पर बोले प्रमुख कोच राहुल द्रविड़।
अद्यतन - Jul 6, 2022 8:22 am

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह और कोच राहुल द्रविड़ सभी के निशाने पर आ गए, साथ ही टीम इंडिया को फैन्स ने सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया। इस बीच टीम इंडिया के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ ने हार के कारण पर खुलकर बात की।
टीम इंडिया का सपना रह गया अधूरा
5वें टेस्ट को हारते ही टीम इंडिया का सपना अधूरा रह गया, ये सपना था इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शुरूआत से मजबूत पकड़ बनाई थी, लेकिन आखिरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आगे भारतीय टीम फेल हो गई।
कोच राहुल द्रविड़ हार के बाद बस बहाने बना रहे हैं!
*टीम इंडिया की हार पर बोले प्रमुख कोच राहुल द्रविड़।
*तीसरी पारी में टीम की बल्लेबाजी रही विफल- द्रविड़।
*कोच राहुल द्रविड़ बोले तीसरी पारी को लेकर समीक्षा करनी होगी।
*हर मैच हमारे लिए सबक के तौर पर है- राहुल द्रविड़।
कोच राहुल द्रविड़ अब समीक्षा करने की बात बोल रहे हैं
दूसरी ओर टीम इंडिया के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इस हार को लेकर समीक्षा होगी, जिसमें टीम के सभी कोच और चयनकर्ता मौजूद रहेंगे।
ट्रॉफी के साथ स्टोक्स और बुमराह
जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने बिगाड़ा सारा खेल
इंग्लैंड टीम को जीत के लिए 378 रनों का टारगेट मिला था, जिसे मेजबान टीम ने बड़े आसानी से अपने नाम कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से शतक निकला, वहीं भारतीय गेंदबाजों की प्लानिंग कोई काम नहीं आई।