टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जसप्रीत बुमराह के बाहर होने पर हमें मोहम्मद शमी को उनकी जगह पर शामिल करना चाहिए - सबा करीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जसप्रीत बुमराह के बाहर होने पर हमें मोहम्मद शमी को उनकी जगह पर शामिल करना चाहिए – सबा करीम

सबा करीम ने समझाया कि आखिर क्यों बुमराह के बाहर होने पर मोहम्मद शमी को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

Mohammad Shami (Image Source: BCCI Twitter)
Mohammad Shami (Image Source: BCCI Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब लगभग 15 दिन का समय बचा हुआ है, जिसको देखते हुए सभी मुख्य टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। भारतीय टीम भी इस समय ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है, जिसके समाप्त होने के साथ टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है, जो स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से बाहर हो गए हैं ऐसी खबरे सामने आ रही हैं।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में बुमराह ने हिस्सा लिया था, जिसमें वह काफी शानदार फॉर्म में भी दिखाई दिए थे। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वह टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए वह अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में उनके बाहर रहने के बाद से ही सभी के लिए एक चिंता का विषय बन चुका था।

जिसके बाद अब लगातार यह खबर सामने आ रही है कि बुमराह अपनी इस चोट के चलते अगले 4 से 6 महीने तक क्रिकेट मैदान पर वापसी नहीं कर सकेंगे। हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाकी बचे 2 मुकाबलों में उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को जरूर टीम में शामिल किया गया है।

आपको ऐसे खिलाड़ी की जरूरत जो विकेट निकालकर दे सके – सबा करीम

स्पोर्ट्स-18 के शो स्पोर्ट्स ओवर द टॉप पर पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने इस पूरी स्थिति को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि, आपको टी-20 फॉर्मेट में ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो आपको विकेट निकालकर दे सके। जिसमें बुमराह के बाहर होने की स्थिति में मोहम्मद शमी इस काम को काफी बखूबी तरीके से निभा सकते हैं। जसप्रीत बुमराह का बाहर होना निश्चित तौर पर भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन टीम मैनेजमैंट और कप्तान हर स्थिति के लिए खुद को तैयार रखते हैं।

इसी कारण मोहम्मद शमी को मुख्य दल का हिस्सा बनाना चाहिए साथ ही दीपक चाहर आपके पास रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले से शामिल हैं। वहीं मेरे अनुसार यह काफी अच्छी बात है कि भारतीय टीम इस समय द्विपक्षीय सीरीज में जसप्रीत बुमराह के बिना मैदान पर खेलने उतर रही है।

close whatsapp