LLC 2023: गौतम गंभीर द्वारा किए अपमान का बदला लेंगे श्रीसंत! सनसनीखेज वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग - क्रिकट्रैकर हिंदी

LLC 2023: गौतम गंभीर द्वारा किए अपमान का बदला लेंगे श्रीसंत! सनसनीखेज वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

श्रीसंत ने खुलासा किया कि गौतम गंभीर ने कुछ अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

Sreesanth and Gautam Gambhir. (Image Source: X)
Sreesanth and Gautam Gambhir. (Image Source: X)

पूर्व भारतीय गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 में आपस में भीड़ पड़े हैं। दरअसल, इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जाइंट्स के बीच खेले गए LLC 2023 मैच के दौरान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और एस श्रीसंत (S Sreesanth) के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेताओं के बीच बहस इस हद तक बढ़ गई थी कि अंपायरों और उनके साथी खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा। हालांकि, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और एस श्रीसंत (S Sreesanth) के बीच मैदानी झड़प मैच के साथ खत्म नहीं हुई है, और ऐसा लग रहा है कि यह मुद्दा आगे तक जाने वाला हैं।

Gautam Gambhir ने लाइव मैच में किया S Sreesanth का अपमान

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों और यहां तक कि वीरेंद्र सहवाग जैसे सीनियर क्रिकेटरों का भी सम्मान नहीं करते हैं। श्रीसंत ने यह भी कहा कि गंभीर ने इस बहस के दौरान उनसे फिक्सिंग को लेकर भी तंज कसा और इसके बारे में और जानकारी आगे चलकर सामने आएगी।

यहां पढ़िए: दिसंबर 7- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने गौतम गंभीर की कमेंट्री पर भी कटाक्ष किया और खुलासा किया कि पूर्व सलामी बल्लेबाज कमेंट्री के दौरान विराट कोहली के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। श्रीसंत ने कहा उनके पास्ट को लेकर गंभीर ने जो कुछ भी कहा, उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया। श्रीसंत ने कहा गंभीर ने बहुत सारी चीजें ऐसी कही, जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था, और यहां तक कि उन्होंने कुछ अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

श्रीसंत ने कहा गौतम ने लाइव मैच में उनका अपमान किया है, और यह उनके लिए बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा गंभीर हमेशा से लड़ाई के लिए उतावले रहे हैं और वो चीज आज भी नहीं बदली है। पूर्व भारतीय गेंदबाज ने अपने फैंस से कहा वह जल्द ही गंभीर ने उनसे जो भी कहा उसका पूरा खुलासा करेंगे।

यहां देखिए वायरल वीडियो:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?