CSK vs SRH: 'वह किसी तरह जीतने का रास्ता ढूंढ़ ही लेता है' SRH के खिलाफ मैच से पहले धोनी की कप्तानी को लेकर बोले आकाश चोपड़ा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs SRH: ‘वह किसी तरह जीतने का रास्ता ढूंढ़ ही लेता है’ SRH के खिलाफ मैच से पहले धोनी की कप्तानी को लेकर बोले आकाश चोपड़ा 

आज 21 अप्रैल को चेपाॅक में चेन्नई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 29वां मैच खेला जाएगा।

Aakash Chopra and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
Aakash Chopra and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 में आज होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि IPL के जारी सीजन का 29वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई और हैदराबाद के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद धोनी एंड कंपनी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और अंकों (8) के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान राॅयल्स की बराबरी कर लेगी। लेकिन एडेन मार्करम की अगुवाई वाली ऑरेंज आर्मी के सामने इतनी आसानी से जीत सीएसके को नसीब नहीं होने वाली है।

आकाश चोपड़ा ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच को लेकर अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा- जब आप चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर देखते हैं तो आपको पता लगता है कि एमएस धोनी में क्या खास है।

वह एक ऐसी टीम रही जो दीपक चहर, सिसांडा मगाला या किसी अन्य गेंदबाज की चोटों से जूझती रही है। हालांकि, इतनी इंजरी होने के बावजूद वह (एमएस धोनी) किसी तरह जीतने का रास्ता ढूंढ़ ही लेता है।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा- अगर आप सीएसके को गेंदबाजी के नजरिए से देखेंगे तो पाएंगे वह इतने अच्छे नहीं है। लेकिन उन्होंने तुषार पांडे को एक डेथ गेंदबाज के रूप में तैयार किया है। धोनी कई बार रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर या कई मौकों पर मोईन अली से ये काम करवाते हैं। वह (एमएस धोनी) उन्हें इस तरह रोटेट करता है कि किसी तरह जीत का रास्ता ढूंढ़ ही लेता है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आज होने वाले हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी की सीएसके किस प्रकार का प्रदर्शन करती है?

close whatsapp