'कैमरन ग्रीन जिस भी लीग में खेलेंगे उनकी डिमांड बहुत होगी': पैट कमिंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कैमरन ग्रीन जिस भी लीग में खेलेंगे उनकी डिमांड बहुत होगी’: पैट कमिंस

ग्रीन जिस भी टीम से खेलेंगे और जहां भी खेलेंगे उनकी काफी ज्यादा डिमांड होगी। लेकिन फैसला लेना अभी बचा है: पैट कमिंस

pat cummins and cameron green (pic source-twitter)
pat cummins and cameron green (pic source-twitter)

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इस बात पर हामी भरी है कि कैमरन ग्रीन जिस भी लीग में खेलेंगे उनकी डिमांड बहुत होगी। उन्होंने यह बयान इसलिए दिया है क्योंकि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ग्रीन के ऊपर काफी बड़ी बोली लग सकती है।

बता दें, कैमरन ग्रीन ने हाल ही में इंडिया के खिलाफ तीनों मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली थी और उसमें उन्होंने डेविड वार्नर की जगह ओपनिंग करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था। पहले मैच में उन्होंने 30 गेंदों में 61 रन बनाए, वहीं तीसरे और अंतिम मुकाबले में उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की धमाकेदार पारी खेली। गेंदबाजी से भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

उनके इस प्रदर्शन को लेकर तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि IPL 2023 में सभी फ्रेंचाइजियों की नजर ग्रीन पर होगी और उनके ऊपर बड़ी बोली लग सकती है। पैट कमिंस का भी यही मानना है। ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक कमिंस ने कहा कि, ‘IPL में जाने के लिए आप किसी के ऊपर दोष नहीं दे सकते। ग्रीन जिस भी टीम से खेलेंगे और जहां भी खेलेंगे उनकी काफी ज्यादा डिमांड होगी। लेकिन फैसला लेना अभी बचा है।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से फ्रेंचाइजी लीग की संख्या को देखते हुए सक्रिय रवैया अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि, ‘बोर्ड को सक्रिय होना होगा। दुनिया में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है और लगभग हर महीने अब दुनियाभर में नई लीग खेली जा रही हैं।’ ऑस्ट्रेलिया में हम इस बात के लिए काफी लकी है कि हमारे खिलाड़ी और प्रशंसकों के लिए टेस्ट क्रिकेट नंबर 1 है। जहां भी टेस्ट दौरा होता है हम सब वहां खेलने के लिए बेताब होते हैं।’

कैमरन ग्रीन के ऊपर हम ज्यादा वर्कलोड नहीं देना चाहते: पैट कमिंस

युवा ऑलराउंडर की फिटनेस को लेकर कमिंस ने कहा कि, ‘सबसे पहली बात हम उनसे गेंदबाजी तभी करवाएंगे जब उनकी जरूरत होगी और उनके ऊपर ज्यादा वर्कलोड नहीं लाएंगे। मेडिकल टीम के लिए बहुत बड़ी बात है कि ग्रीन पिछले 2 से 3 सालों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और वो दोनों ही डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘अब जब ग्रीन तीनों ही प्रारूपों में खेल रहे हैं तो यह और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। वो ऐसे हैं जो खेलना पसंद करते हैं। अगले कुछ महीनों में 15 टेस्ट खेले जाने हैं और साथ ही साथ वर्ल्ड कप भी, तो काफी क्रिकेट होना बचा है।’

close whatsapp