एशेज सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट के डायरेक्टर राॅब की ने जैक क्राॅली को लेकर दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशेज सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट के डायरेक्टर राॅब की ने जैक क्राॅली को लेकर दिया बड़ा बयान 

16 जून से खेली जाएगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 

Zak Crawley and Rob Key (Image Credit- Twitter)
Zak Crawley and Rob Key (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने क्रिकेट समर की शुरूआत 1 जून से आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से करेगी। गौरतलब है कि यह मैच दोनों टीमों के बीच लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

बता दें कि यह इंग्लिश टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 जून से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का सुनहरा मौका है। गौरतलब है कि एशेज सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा।

हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के क्रिकेट डायरेक्टर राॅब की ने टीम के ओपनर बल्लेबाज जैक क्राॅली को लेकर बड़ा बयान दिया है। राॅब को लगता है कि उनकी कई पारियों ने इंग्लैंड के लिए मैच की दिशा तय की है।

राॅब की ने जैक क्राॅली को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लिश क्रिकेट डायरेक्टर राॅब की ने स्काई स्पोर्ट्स को कहा- टीम के लिए ओपनिंग में बल्लेबाजी करना एक विशेष स्थिति है। और हम यहां पर उसकी (जैक क्राॅली) साझेदारी को पसंद करते हैं क्योंकि उन्होंने कई पारियों से इंग्लैंड खेमे को प्रभावित किया है। भले ही जैक (जैक क्राॅली) ने ज्यादा रन न बनाए हों, लेकिन उनका इंग्लैंड के लिए मैच जिताने वाल योगदान रहा है।

राॅब की ने जैक क्राॅली के लिए आगे कहा- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि गेंदबाज कौन है 25 साल के जैक क्राॅली किसी भी गेंदबाज को आसानी से परेशानी में डाल सकते हैं। और यह परेशानी काउंटी क्रिकेट के गेंदबाजों को डालने की नहीं है, बल्कि यह दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाज जैसे मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस को परेशानी में डालने के बारे में है।

राॅब को दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह जैक क्राॅली की बल्लेबाजी को लेकर कितना आत्मविश्वासी हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि वह आयरलैंड और उसके बाद एशेज सीरीज में किस प्रकार का प्रदर्शन करने वाले हैं?

close whatsapp