‘उनके पास साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है’- रिद्धिमान साहा को लेकर अजीबोगरीब बयान दे गए वीरेंद्र सहवाग
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिद्धिमान साहा ने 16 गेंदो में 2 चौके और 2 छक्को की मदद से 25 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - Apr 1, 2023 7:51 pm

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 की धमाकेदार शुरूआत कर दी है। पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। आपको बता दे गुजरात टाइटंस 10 मुकाबलों में चेज करते हुए सिर्फ एक ही बार मैच हारी है। पहले मैच में टीम के ओपनर रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने गुजरात को शानदार शुरुआत दी थी।
साहा ने 16 गेंदो में 2 चौके और 2 छक्को की मदद से 25 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 36 गेंदो में 6 चौके और 3 छक्को की मदद से 63 रन बनाए। इसी बीच वीरेंद्र सहवाग ने रिद्धिमान साहा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सहवाग का कहना है कि रिद्धिमान साहा को अब किसी को कुछ भी साबित नहीं करना है तो उन्हें आईपीएल मजे के लिए खेलना चाहिए।
साहा से कहना चाहिए कि यह छह ओवर का खेल है- वीरेंद्र सहवाग
पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ‘अगर मैं उनके कैंप में होता तो मैं रिद्धिमान साहा से कहूंगा कि यह छह ओवरों का खेल हैं उन्हें बस आनंद लेना है। और अपनी टीम को 10 गेंदो में 20 रन देकर तेज शुरूआत दिलानी है। अगर वह आगे बढ़ते हैं तो बड़ा स्कोर कर सकते हैं। साहा के पास साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है उन्हें मनोरंजन के लिए मैच खेलना चाहिए।’
शो पर मौजूद मनोज तिवारी ने रिद्धिमान साहा को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मैंने मूल रूप से अपना पूरा करियर रिद्धिमान के साथ बंगाल के लिए खेलते हुए बिताया है। वह अक्सर टी-20 क्रिकेट में शीर्ष पर बल्लेबाजी करते हैं क्योंकि इससे उन्हें खुद को व्यक्त करने और शॉट्स खेलने में मदद मिलती थी।’
इस कारण हार्दिक और आशीष नेहरा रिद्धिमान साहा को कर रहे बैक
मनोज तिवारी ने इसी के साथ क्यों हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा रिद्धिमान साहा को बैक कर रहे हैं? इसका कारण भी स्पष्ट किया। मनोज तिवारी ने आगे कहा, ‘जब खिलाड़ियों को पढ़ने और उनका समर्थन करने की बात आती है तो कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या और कोच के रूप में आशीष नेहरा दूसरों से थोड़ा आगे हैं। उन्होंने रिद्धिमान को भी सपोर्ट किया है। और जैसा की आप देख रहे हैं साहा और गिल दोनों टीम को शानदार शुरूआत दे रहे हैं।’