'वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं'- उमरान मलिक की तारीफ में डेल स्टेन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं’- उमरान मलिक की तारीफ में डेल स्टेन

आईपीएल 2022 में अब तक आठ मुकाबलों में 15 विकेट के चुके हैं उमरान मलिक।

Umran Malik. (Photo Source: IPL/BCCI)
Umran Malik. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही गुजरात पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। जहां एक तरफ राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर गुजरात को जीत दिलाई वहीं दूसरी ओर हैदराबाद टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की गेंदबाजी ने सभी को उनका दीवाना बना दिया।

उमरान ने इस मुकाबले में अपना पहला पांच विकेट हॉल लिया। भले ही हैदराबाद यह मुकाबला हार गई हो लेकिन मलिक के प्रदर्शन की चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है। खुद टीम के गेंदबाज़ी कोच डेल स्टेन ने मलिक की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, मलिक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वह लगातार 150 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए डेब्यू करेंगे।

उमरान की गेंदबाजी लाजवाब: डेल स्टेन

सनराइज हैदराबाद के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में डेल स्टेन ने कहा कि, उमरान का प्रदर्शन लाजवाब था। मुझे लगता है उन्होंने भारत की भविष्य टीम में अपनी जगह बना ली है। उनका आज दिन था। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। पिच की स्थिति उनके लिए पूरी तरह से अनुकूल थी जैसा कि मोहम्मद शमी को मिला था। मलिक ने सीधी लाइन में गेंदबाजी की और विकेट को निशाना बनाया।”

गेज गति से गेंदबाजी के साथ उमरान मलिक ने सही तरीके से यॉर्कर का इस्तेमाल किया। रिद्धिमान साहा (38 गेंदों में 68 रन) बनाने के बाद उमरान मलिक की एक सटीक यॉर्कर पर आउट हुए थे। जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज ने अपने चार ओवर के कोटे में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

उमरान मलिक ने अभी तक 8 मुकाबलों में 15 विकेट ले चुकें हैं और वो लीडिंग विकेट टेकर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद है। उनके आगे सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए यजुवेंद्र चहल हैं जिनके नाम 18 विकेट हैं। मलिक हर मैच में अपना प्रदर्शन बेहतर करते जा रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनको भारत टीम से खेलते देखेंगे।

close whatsapp