IPL 2024: अपनी पेस से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अपनी पेस से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया चौंकाने वाला बयान

आईपीएल के जारी सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं मयंक यादव

Glenn Maxwell and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)
Glenn Maxwell and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी 17वें सीजन में एक गेंदबाज, अपनी तेज गेंदबाजी से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बता दें कि यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलने वाले 21 वर्षीय युवा भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) हैं।

बता दें कि जारी आईपीएल सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मयंक, खेले गए पिछले दो मैचों में अपनी तेज गेंदबाजी के बूते प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं। राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मयंक यादव का प्रदर्शन काफी शानदार था। इस मैच में 182 रनों का पीछा करने वाली आरसीबी को मयंक ने 153 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी।

मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में मात्र 14 रन देकर तीन बड़े विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं अब मयंक की गेंदबाजी से प्रभावित होकर आरसीबी और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बड़ा बयान दिया है।

मयंक यादव को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि मयंक यादव की गेंदबाजी को लेकर ग्लेन मैक्सेवल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा, मुझे लगता है कि वह (मयंक यादव) सच में प्रभावशाली गेंदबाज हैं। उनके खिलाफ पंजाब के बल्लेबाजों ने जल्दीबाजी की, लेकिन उनका सामना करने से पहले मैंने थोड़ा होमवर्क किया था। लेकिन किसी के खिलाफ होमवर्क करना तब तक सफल नहीं है, जब तक उसे आप खुद अपने हाथ से फिसलता हुआ ना देख लें।

मैक्सवेल ने आगे कहा, उसके पास कुछ वास्तविक अतिरिक्त गति है जो आप इस समय विश्व क्रिकेट में बहुत अधिक नहीं देखते हैं। आपने देखा है कि लोग लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे ऊपर के आसपास गेंदबाजी करते हैं। लेकिन आपके गेंदबाजी यूनिट में 150 किलोमीटर प्रति घंटे का कोई गेंदबाज हैं तो यह काफी खतरनाक है।

close whatsapp