राहुल त्रिपाठी एक खतरनाक खिलाड़ी हैं, जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिल सकती है - रवि शास्त्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

राहुल त्रिपाठी एक खतरनाक खिलाड़ी हैं, जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिल सकती है – रवि शास्त्री

यदि राहुल इसी तरह सीजन दर सीजन प्रदर्शन करता रहा तो जल्द ही भारतीय टीम से भी उसे खेलने का मौका मिलेगा।

Rahul Tripathi. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rahul Tripathi. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में एक बार फिर से राहुल त्रिपाठी ने अपने प्रदर्शन के दम पर सुर्खियां बटोरने का काम किया है। जिसमें वह इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, और उन्होंने 17 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े मैदान में शानदार 76 रनों की पारी खेली थी, जिससे उनकी टीम 20 ओवरों में 193 रनों तक पहुंचने में सफल रही थी।

अब राहुल त्रिपाठी के इस प्रदर्शन को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य रवि शास्त्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि राहुल को जल्द ही भारतीय टीम के लिए भी बुलावा आ सकता है। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले राहुल के लिए बल्ले से पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं बीते थे, जिसके बाद उनके लिए इस मैच में प्रदर्शन करना काफी जरूरी हो गया था।

रवि शास्त्री ने ESPN क्रिकइंफो को दिए अपने बयान में कहा कि, राहुल को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिलना अभी अधिक दूर नहीं कहा जा सकता है। यदि कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, या किसी दिक्कत की वजह से वह नहीं खेल पाता है तो राहुल उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राहुल को नंबर-3 या 4 पर मौका दिया जा सकता है, इसके अलावा भी वह बल्लेबाजी क्रम में कोई भी भूमिका निभा सकते हैं और खतरनाक साबित हो सकते हैं। यदि वह सीजन दर सीजन ऐसे ही प्रदर्शन करता है तो चयनकर्ताओं को उन्हें जरूर मौका देना पड़ेगा।

SRH के लिए नंबर-3 पर काफी सफल साबित हुए राहुल

इस IPL सीजन में राहुल त्रिपाठी को जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलने का मौका मिला वहीं उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें उन्होंने अपनी टीम के इस फैसले को अभी तक सही साबित करते हुए 13 मैचों में 39.30 के औसत से कुल 393 रन बनाए हैं, जिसमें राहुल का स्ट्राइक रेट 161.73 का रहा है।

शास्त्री ने राहुल की तारीफ करते हुए आगे कहा कि, वह सिर्फ एक सीजन का खिलाड़ी नहीं बल्कि पिछले कुछ सीजन से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है और मुझे उसके खेल की जो एक बात सबसे अच्छी लगती है कि वह पूरी तरह से बिना दबाव के खेलता है। जिसमें अब विरोधी टीम भी राहुल के विकेट की अहमियत को समझने लगी है जिसमें वह उन्हें जल्द ही पवेलियन भेजने की कोशिश करती हैं।

close whatsapp