श्रेयस अय्यर को लेकर आकाश चोपड़ा की फिसली जुबान और कह गए बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर को लेकर आकाश चोपड़ा की फिसली जुबान और कह गए बड़ी बात

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मैचों में दो अर्धशतक लगाए।

Shreyas Iyer (Image Source: Twitter)
Shreyas Iyer (Image Source: Twitter)

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले के साथ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने बैक-टू-बैक दो मैचों में अर्द्धशतक लगाकर टीम इंडिया को वनडे सीरीज अपने नाम करने में मदद की, जबकि इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाना है। श्रेयस अय्यर ने पहले वनडे में 54 रन बनाए, जबकि दूसरे वनडे में 63 रनों की पारी खेली और अपने फॉर्म में वापसी की।

मैच के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट पंडित आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की और कहा वह वनडे क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बल्लेबाजी दिग्गज बनते जा रहे हैं। कमेंटेटर ने आगे कहा शार्ट गेंदों के खिलाफ अय्यर का संघर्ष सभी को पता है, लेकिन फिलहाल बात वनडे क्रिकेट की हो रही है और वह रन बना रहे है बिना किसी संघर्ष के, इसलिए इस मुद्दे पर अभी बात करना व्यर्थ है।

आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट के दिग्गज बनने की राह पर हैं। उन्होंने कुल मिलाकर अब तक सिर्फ 25 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन वह इतने ही अवसरों में एक शतक और 11 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वह खेल के इस प्रारूप में एक तूफानी बल्लेबाज है।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा: “अय्यर की शॉर्ट गेंदों के खिलाफ समस्या से तो सभी परिचित हैं, वह टेस्ट और T20I क्रिकेट में रन बनाने में विफल रहे हैं, इसलिए फिलहाल उस बारे में बात करने का मतलब नहीं हैं। वह 50 ओवरों के प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे उनके द्वारा हैमिल्टन में लगाया गया शतक भी याद है।

अय्यर अपने इस प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय टीम प्रबंध और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने सवाल खड़े कर रहे हैं कि वे कैसे उन्हें टीम से बाहर रख पाएंगे, जब विराट कोहली समेत अन्य बल्लेबाज टीम में वापसी करेंगे।”

close whatsapp