RR के खिलाफ मैच से पहले इशान किशन की फिटेनस को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR के खिलाफ मैच से पहले इशान किशन की फिटेनस को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

मुंबई इंडियंस इस सीजन का अपना दूसरा मैच 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

Ishan Kishan (Image Source: BCCI)
Ishan Kishan (Image Source: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) के लिए दूसरे मैच से पहले एक अच्छी खबर सामने आ रही है। IPL 2022 के पहले मैच में चोटिल हुए मुंबई के सलामी बल्लेबाज इशान किशन पूरी तरह से फिट हैं इस बात की जानकारी टीम के टीम के डायरेक्टर जहीर खान ने दी है। वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव भी उंगली की चोट से उबरने के बाद बायो-बबल में शामिल हो गए हैं।

MI ने अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला था जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया था। इशान ने 48 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसमें 11 चौके और दो छक्के लगाए थे। उस मैच के 18वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की यॉर्कर गेंद इशान के पैर में लगी थी जिसके बाद वो चोटिल हो गए थे।

आपको बता दें, MI को इस सीजन के पहले मैच में हार DC से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ रोहित शर्मा की टीम शानदार वापसी करना चाहेगी। वहीं दूसरे मैच से पहले जहीर खान ने ट्वीटर पर इशान की फिटनेस का अपडेट देते हुए कहा कि, “इशान बिल्कुल ठीक हैं और नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। वह पूरी तरह से फिट हैं और उपलब्ध हैं।”

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की शानदार जीत

DC ने उस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और वह बिल्कुल सही साबित हुआ। DC की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे किफायती गेंदबाजी की और प्लेयर ऑफ द मैच बनकर सामने आए। उन्होंने अपने चार ओवरों में केवल 18 रन दिए और साथ ही तीन महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किये।

वहीं दूसरी तरफ 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही लेकिन उसके बाद मंदीप सिंह और कप्तान ऋषभ केवल 0 और 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए और टीम मुश्किल में नजर आई। हालांकि ललित यादव (38 गेंदों में 48 रन), शार्दुल ठाकुर (11 गेंदों में 22 रन) और अक्षर पटेल (17 गेंदों में 38 रन) की शानदार पारियों की बदौलत DC ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।

close whatsapp