आर अश्विन की स्पिन गेंदबाजी के कायल बेन डकेट ने भारतीय क्रिकेटर की तारीफों के बांधे पुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

आर अश्विन की स्पिन गेंदबाजी के कायल बेन डकेट ने भारतीय क्रिकेटर की तारीफों के बांधे पुल

बेन डकेट ने स्पिन को उनकी कमजोरी बताने वाले लोगों पर कसा तंज!

Ravichandran Ashwin and Ben Duckett (Image Source: Getty Images/Twitter)
Ravichandran Ashwin and Ben Duckett (Image Source: Getty Images/Twitter)

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ खेलने की याद को ताजा करते हुए कहा कि भारतीय ऑफ-स्पिनर बहुत अधिक प्रतिभासंपन्न क्रिकेटर हैं। बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा कि वह अश्विन के साथ नॉटिंघमशायर का ड्रेसिंग रूम साझा कर पाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

आपको बता दें, इंग्लैंड के 2016-17 भारत दौरे के दौरान बेन डकेट ने तीन बार (13, 5 और 0) आर अश्विन का सामना किया और तीनों  बार भारत के दिग्गज स्पिनर उनका विकेट लेने में कामयाब रहे। डकेट पाकिस्तान में खेली जा रही सात मैचों की T20I सीरीज का हिस्सा है, जहां उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक सर्वाधिक 203 रन बनाए।

रविचंद्रन अश्विन की स्पिन गेंदबाजी के फैन है बेन डकेट

बेन डकेट ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा: “अश्विन सिर्फ एक साधारण ऑफ-स्पिनर नहीं है, बल्कि वह उससे कहीं ज्यादा प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, क्योंकि वह गेंद को दोनों तरह से स्पिन कर सकते हैं। वह बहुत अविश्वसनीय क्रिकेटर है। मैं खुद को भाग्यशाली समझाता हूं कि मुझे काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के लिए अश्विन के साथ खेलने का मौका मिला। मैं नेट्स में कभी भी उनका सामना करने का मौका नहीं गंवाता था।

टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष करने के बाद ज्यादा लोगों को अश्विन के साथ खेलने और फिर नेट्स में उसका सामना करने का मौका नहीं मिलता, जो मुझे मिला। मुझे कभी भी खुद की काबिलियत पर शक नहीं हुआ कि मैं स्पिन नहीं खेल सकता। मुझे यह बहुत हास्यजनक लगता है जब लोग कहते है कि मैं स्पिन नहीं खेल सकता, और यहां तक कि लोगों की पाकिस्तान दौरे तक यही राय  थी। लेकिन मैं खुद जानता हूं कि स्पिन मेरी ताकत है, और मैं इसमें बेहतर होने के लिए कड़ी मेहनत कर हूं।

हालांकि, इस समय मैं अश्विन का सामना बहुत अच्छे से नहीं कर पाऊंगा, लेकिन अब मैं पिछली बार की तुलना में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन जरूर कर सकता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे अगले भारत दौरे के लिए मौका मिलेगा।”

close whatsapp