आईपीएल 2023: क्या धोनी चोटिल हैं? CSK के कप्तान की फिटनेस को लेकर सामने आई बड़ी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: क्या धोनी चोटिल हैं? CSK के कप्तान की फिटनेस को लेकर सामने आई बड़ी खबर

एमएस धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली थी।

MS Dhoni. (Image Source: Twitter)
MS Dhoni. (Image Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 12 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 17 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ लगभग रोमांचक जीत हासिल कर ही ली थी, लेकिन अंतिम ओवर में संजू सैमसन की टीम ने बाजी मार ली।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी की, लेकिन जब मैच जीतने के लिए अंतिम गेंद पर 5 रन चाहिए थे, वह छक्का लगाने में नाकामयाब रहे, जिसकी उम्मीद की जा रही थी, नतीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) ने तीन रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

इस बीच, CSK vs RR मैच के बाद, सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चिंताजनक खबर का खुलासा किया है। फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि एमएस धोनी इस समय घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके बावजूद वह मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने धोनी को एक अद्भुत खिलाड़ी बताया।

धोनी एक महान क्रिकेटर हैं: स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: ‘वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जिसे आप उनके कुछ मूवमेंट में देख सकते हैं, जो उन्हें कुछ हद तक बाधित कर रहा है। फिर भी आपने देखा उन्होंने RR के खिलाफ कैसे खेला, वह हमारे लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी है। उनकी फिटनेस हमेशा प्रोफेशनल रही है। वह आईपीएल शुरू होने से पहले महीनों तक क्रिकेट नहीं खेलता है, इसलिए उसे बहुत कुछ करने का मौका नहीं मिलता।

वह फिट कहे जाने के लिए रांची में कुछ नेटिंग करते हैं, लेकिन चेन्नई आने से एक महीने पहले उनका मुख्य प्री-सीजन है। वह मैच फॉर्म में वापसी के लिए मेहनत करता है और आप अभी भी देख सकते हैं कि वह काफी अच्छा खेल रहा है। जिस तरह से वह खुद को मैनेज करते हैं, उस पर हमें कभी भी कोई शक नहीं हुआ। वह एक महान खिलाड़ी हैं। हमें उस पर कभी संदेह नहीं रहा। वह अद्भुत है।’

close whatsapp