ऋषभ पंत थोड़े ज्यादा मोटे हैं, उन्हें फिट होने की बेहद जरूरत है: सलमान बट - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत थोड़े ज्यादा मोटे हैं, उन्हें फिट होने की बेहद जरूरत है: सलमान बट

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने यह भी कहा कि ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और उनको अपनी फिटनेस को लेकर चिंता व्यक्त करनी चाहिए।

Rishabh Pant and Salman Butt (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant and Salman Butt (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट का मानना है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी फिटनेस को ज्यादा महत्वता नहीं दें रहे हैं। बता दें, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी ऋषभ पंत की आलोचना करते हुए कहा था कि वो थोड़े ज्यादा ही मोटे हैं और अब भारतीय विकेटकीपर को लेकर सलमान बट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इसी पर सलमान बट्ट ने आगे कहा कि अगर पंत फिट हो जाएंगे तो वो अपने शानदार शॉट्स को और अच्छी तरह से खेल पाएंगे। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने यह भी कहा कि ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और उनको अपनी फिटनेस को लेकर चिंता व्यक्त करनी चाहिए।

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि, ‘ऋषभ पंत को जैसे खेलना पसंद है वो वैसे ही खेल रहे हैं लेकिन जैसे ही वो अजीबोगरीब शॉट खेलने को देखते हैं तब वो आउट हो जाते हैं। यह बहुत ही हैरान कर देने वाला आउट था, जिसमें गेंद पहले बल्ले से लगी और उसके बाद पैड से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। मैं हमेशा ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बोलता हूं क्योंकि जिस तरीके के वह शॉट्स खेलते हैं, अगर वो फिट होते तो उन शॉट्स को खेलना उनके लिए काफी आसान होता।

मुझे लगता है कि पंत थोड़े मोटे हैं। पंत मोटे हैं इसलिए मैदान पर वो ज्यादा तेज नहीं है। जिस फिटनेस स्तर में उन्हें होना चाहिए वह उससे काफी नीचे हैं।’

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत ने खेली बहुमूल्य पारी

चट्टोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम एक समय अपने शुरुआती 3 विकेट मात्र 48 रन पर गंवा चुकी थी। हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत ने 45 गेंदों में 46 रन की धुआंधार पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने सभी बांग्लादेशी गेंदबाजों के ऊपर कड़ा प्रहार किया। भारतीय टीम को उस समय जैसी पारी की उम्मीद थी ऋषभ पंत ने वैसे ही पारी खेली।

उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी की जिसकी बदौलत भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 404 रन तक पहुंच पाई। दूसरी पारी में पंत को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन चेतेश्वर पुजारा और सलामी बल्लेबाज शुभमन के बेहतरीन शतक की बदौलत टीम ने मेजबान बांग्लादेश को 513 रन का लक्ष्य दिया है। अब देखना यह होगा कि कौन इस पहले टेस्ट को अपने नाम करता है।

close whatsapp