हर्षा भोगले ने रवींद्र जडेजा के बारे में शेन वार्न के साथ हुई बातचीत को किया याद, जिस पर ऑलराउंडर ने दी प्रतिक्रिया

शेन वार्न की कथित तौर पर थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर शोक की लहर छाई हुई हैं।

Advertisement

Harsha Bhogle, Shane Warne and Ravindra Jadeja (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने 4 मार्च (शुक्रवार) को ऑस्ट्रेलियाई स्पिन जादूगर शेन वार्न के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। 4 मार्च निस्संदेह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक काला दिन होगा, क्योंकि देश ने रॉड मार्श और शेन वार्न जैसे दो दिग्गजों को खो दिया है।

Advertisement
Advertisement

4 मार्च की सुबह, दिल का दौरा पड़ने से रॉड मार्श के निधन की खबर आई और शेन वार्न ने पूर्व विकेटकीपर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और आश्चर्यजनक रूप से उसी दिन शाम को, फॉक्स क्रिकेट ने क्रिकेट जगत को स्पिन दिग्गज के निधन की दुखद खबर सुनाई।

शेन वार्न की कथित तौर पर थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर शोक की लहर छाई हुई हैं। हर कोई ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज को श्रद्धांजली दें रहा हैं, और भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी उन्ही में से एक हैं।

हर्षा भोगले ने शेन वार्न के साथ हुई बातचीत को याद किया

रवींद्र जडेजा ने शेन वार्न की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और बताया वह इस दुखद खबर से कितने हैरान हैं। जिस पर अनुभवी भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया और बताया कि शेन वार्न रवींद्र जडेजा से कितना प्यार करते थे। उन्होंने अपने ट्वीट में खुलासा किया हैं कि शेन वार्न ने भारतीय ऑलराउंडर को उनके साथ चर्चा के दौरान रॉकस्टार कहा था, और बताया ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज उन्हें बहुत पसंद करते थे।

हर्षा भोगले ने ट्विटर पर लिखा: “वार्न तुमसे प्यार करता था जड्डू। 2008 में डीवाई पाटिल स्टेडियम का समय याद है आपको…। उन्होंने आपको फोन किया और मुझसे कहा: ‘यह बच्चा एक रॉकस्टार है’। हमने आपके बारे में एक से अधिक बार बात की और वह आपसे और यूसुफ पठान से बहुत प्यार करते थे।”

जिस पर रवींद्र जडेजा ने हर्षा भोगले को जवाब दिया और कहा उन्हें अभी भी वह वार्ता याद है, और साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा शेन वार्न के निधन को बेहद दुखद खबर बताया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा: “हाँ हर्षा भाई, मुझे वह चैट अब भी याद है। यह वास्तव में दुखद खबर हैं।”

रवींद्र जडेजा का ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं

Advertisement