IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को जीत दर्ज करने के लिए हेड कोच रिकी पोंटिंग ने दिया मूलमंत्र
बाकी खिलाड़ियों को डेविड वाॅर्नर का साथ देना होगा- पोंटिंग
अद्यतन - अप्रैल 28, 2023 10:51 अपराह्न

IPL 2023, Delhi Capitals: साल 2020 का फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए, आईपीएल का जारी सीजन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है। टीम ने आईपीएल के जारी 16वें सीजन में खेले गए 7 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि पांच मैचों में इस दौरान उसे हार का सामना करना पड़ा है।
लेकिन टीम ने पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज की है। तो वहीं अब अपने आठवें मैच जोकि शनिवार को सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, इसमें टीम अपन जीत के मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर इस दिल्ली के इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने टीम को जीत का मूलमंत्र दिया है।
बाकी खिलाड़ियों को डेविड वाॅर्नर का साथ देना होगा- पोंटिंग
बता दें कि सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग ने कहा- मुझे लगता है कि यह कहना उचित है कि यह हमारी शुरूआत काफी निराशाजनक रही है। सच में हम 40 ओवर के दौरान क्वालिटी क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। एक दिन हम गेंद से अच्छा कर रहे हैं तो उस दिन बल्ले से नहीं और किसी दिन हम गेंद से अच्छा कर रहे, पर बल्ले से नहीं।
पोंटिंग ने आगे कहा- जीतना और हारने के बीच अंतर होता है, लेकिन हम पिछले दो मैच जीतने में कामयाब रहे हैं। टीम के बाकी खिलाड़ियों को डेविड वाॅर्नर का साथ देना होगा। मुझे उम्मीद है कि जिस टीम को हमने उसके घर में हराया था, उसके खिलाफ मैं एक बार फिर 40 ओवर में अपने खिलाड़ियों से अच्छा क्रिकेट खेलने की उम्मीद करता हूं।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि दिल्ली कैपिटल्स कोच रिकी पोंटिंग की सलाह के बाद कैसा प्रदर्शन करती है। लेकिन अगर दूसरे ओर से खिलाड़ियों द्वारा डेविड वाॅर्नर का साथ दिया जाता है तो टीम मैच में एक बड़ा स्कोर करने में कामयाब साबित हो सकती है।