सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर सहवाग ने उनको दिया करोड़ों का गिफ्ट! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर सहवाग ने उनको दिया करोड़ों का गिफ्ट!

आज सचिन तेंदुलकर अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Virender Sehwag. (Photo Source: Virender Sehwag /Twitter)
Virender Sehwag. (Photo Source: Virender Sehwag /Twitter)

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके इस खास दिन पर उनके सभी साथियों ने उनके लिए एक खास मैसेज शेयर किया है। क्रिकेट में भारत की सफलता के पीछे सचिन तेंदुलकर एक प्रमुख कारण रहे हैं, और इस क्षेत्र में उन्होने जो योगदान दिया उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े और उनके कुछ रिकॉर्ड आज तक अटूट हैं।

सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। खेल से संन्यास लेने की घोषणा के बाद, वह एमआई के साथ जुड़े रहे हैं और टीम में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उन्हें दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन सबसे अनोखे अंदाज में उनके पूर्व साथी वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें विश किया है। उन्होंने तेंदुलकर को बधाई देते हुए एक मजेदार वीडियो साझा किया और खेल खेलने के अपने दिनों से दोनों के बीच एक अनसुने किस्से को साझा किया।

दरअसल सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो केले से भरी थाली लिए बैठे नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में कहते हैं कि सचिन हमेशा उन्हें केला खिलाकर ड्रेसिंग रूम में चुप करा देते थे। इसलिए सचिन को उनके 49वें जन्मदिन पर वो ये तोहफा खुद को दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, वो आज के दिन कुछ नहीं बोलेंगे ओर चुप रहेंगे।

यहां देखिए सहवाग का वो वीडियो

तेंदुलकर जिन्हे कई लोग क्रिकेट के भगवान के रूप में भी जानते हैं, उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और दो दशक से अधिक समय के करियर के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेली। उन्होंने रिकॉर्ड छह विश्व कप भी खेले हैं, जिसमें वह 2011 में विजेता टीम का हिस्सा थे।

सचिन तेंदुलकर ने सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 34,357 रन के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने सफल करियर का अंत किया। उनके पास एकदिवसीय प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।

close whatsapp