इशान किशन को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

‘उनको IPL में अच्छा खेल दिखाना होगा वर्ना…’- सहवाग ने कड़े शब्दों में दी इशान किशन को चेतावनी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इशान किशन 3 रन बनाकर आउट हुए थे।

Ishan Kishan Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)
Ishan Kishan Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गयी। जिसमें भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इशान किशन को सीरीज के पहले मुकाबले में ओपनिंग करने का मौका मिला था। लेकिन वह मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। उसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

गौरतलब है कि, भारत में आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड कप के लिहाज से यह आईपीएल इशान किशन के लिए काफी अहम है। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल के इस सीजन को इशान किशन के लिए वर्ल्ड कप 2023 का ऑडिशन बता दिया है।

इशान किशन ने हाल में ज्यादा रन नहीं बनाए है – वीरेंद्र सहवाग

भारतीय युवा खिलाड़ी इशान किशन के लिए आईपीएल का पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ में बिकने के बाद इशान किशन पूरे सीजन खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस 14 में से 4 ही मुकाबले जीत पाई थी। वहीं इशान किशन ने सिर्फ 418 रन ही बनाए थे।

पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में इशान किशन ने डबल सेंचुरी जड़ी थी। लेकिन उसके बाद इशान किशन को भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले। इसी बीच वीरेंद्र सहवाग ने इशान किशन को लेकर बड़ा बयान देते हुए क्रिकबज पर कहा, ‘शुरू में मैं पहले ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में सोच रहा था लेकिन इशान किशन ने हाल में ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।’

सहवाग ने आगे कहा, ‘उन्हें भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। इसलिए उनका लक्ष्य इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ताकि उन्हें 50 ओवर के विश्व कप के लिए चुना जाए और उसके बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी खेलने का मौका मिले।’

आईपीएल में इशान किशन ने अब तक 75 मैचों में 12 अर्धशतकीय पारी के बदौलत 1870 रन बनाए है। इस सीजन इशान किशन अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp