केएल राहुल के बाद अब विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर हरभजन सिंह ने उठाया सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल के बाद अब विराट कोहली की स्ट्राइक रेट पर हरभजन सिंह ने उठाया सवाल

हरभजन सिंह ने कहा कि, विराट कोहली को अपने स्ट्राइक रेट पर थोड़ा काम करने की जरूरत है।

Harbhajan Singh And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Harbhajan Singh And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

आईपीएल के 16 वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें उन्होंने अब तक इस सीजन में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वहीं विराट कोहली की फॉर्म और स्ट्राइक रेट को लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपनी राय रखी है।

बता दें हरभजन सिंह का मानना है कि विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सकते हैं। दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इस सीजन में वह 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। हालांकि उन्हें अभी भी अपने स्ट्राइक रेट पर थोड़ा काम करने की जरूरत है क्योंकि उनकी टारगेट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आगे लेकर जाने का है।

इसके साथ ही हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार यादव के बारे में भी बात की। दरअसल इस सीजन में अब तक सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे हरभजन सिंह काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने पिछले कुछ मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भमिका भी निभाई है।

सूर्या ने इस सीजन में अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है- हरभजन सिंह 

सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, सूर्या ने पिछले कुछ मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और एक बड़ा प्रभाव छोड़ा है। अगर वह RCB के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं तो फिर अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं।

बता दें पिछले बार हुए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकबले में RCB ने MI को 8 विकेट से हराया था। वहीं 9 मई यानि आज खेले जाने वाले मुकाबले में मुंबई की टीम बैंगलोर को हराकर हिसाब बराबर करना चाहेगी। बता दें पॉइंट्स टेबल में बैंगलोर छठें नंबर है और मुंबई की टीम आठवें पर है।

close whatsapp