मतलब हद है! जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक को खुद बताना पड़ा- 'अरे भाई जिंदा हूं मैं' - क्रिकट्रैकर हिंदी

मतलब हद है! जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक को खुद बताना पड़ा- ‘अरे भाई जिंदा हूं मैं’

पूर्व जिम्बाब्वे क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा ने ट्विटर पर हीथ स्ट्रीक के निधन की जानकारी शेयर की थी।

Heath Streak. (Image Source: Getty Images)
Heath Streak. (Image Source: Getty Images)

जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटर Heath Streak के निधन की खबरें आज यानी 23 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही थी, लेकिन वो सब खबरें झूठी थी, क्योंकि वह ‘बिल्कुल ठीक और जीवित’ हैं।

दरअसल, पूर्व जिम्बाब्वे क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा ने ट्विटर पर हीथ स्ट्रीक के निधन की जानकारी शेयर की थी, जो तुरंत ही वायरल हो गई और दुनियाभर के फैंस और क्रिकेटर उनके लिए शोकसंदेश पोस्ट करने लगे। अपनी मौत की खबर वायरल होते ही हीथ स्ट्रीक ने बयान जारी किया कि ये सारी खबरें झूठी हैं, और वह बिल्कुल ठीक है, और इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों को सार्वजानिक रूप से माफी मांगना चाहिए।

मैं जिंदा हूं और ठीक हूं: Heath Streak

हीथ स्ट्रीक ने मिड डे के हवाले से कहा: “यह बिल्कुल बकवास और झूठ है। मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। सूत्र को सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। मैं इस खबर को पढ़कर दुखी हूं।” जिसके बाद हेनरी ओलोंगा ने हीथ स्ट्रीक की मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ‘जीवित’ है।

https://twitter.com/henryolonga/status/1694212344732357101?

इस बीच, हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे में अपने घर पर थे,जब उन्होंने उनके ‘निधन’ की खबर सुनी। जैसे ही दुनिया भर से शोकसंदेश आने लगी, स्ट्रीक ने स्पोर्टस्टार से पुष्टि की कि वह ‘उनका स्वास्थ्य अच्छा हैं और वह कैंसर से उबर रहे हैं।’

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

‘लोगों को इस तरह की गलत खबरें नहीं फैलानी चाहिए’

स्ट्रीक ने कहा: “लोगों को ऐसी अफवाहें फैलाने से पहले थोड़ा सोच-विचार करना चाहिए। मैं अब बेहतर हूं और कैंसर से उबर रहा हूं। मैं घर पर हूं और जाहिर तौर पर इलाज के कारण अभी भी थोड़ा तनाव है। लेकिन मैं ठीक हूं। अचानक मुझे पता चला कि लोगों ने मेरी मौत के बारे में बात करना शुरू कर दिया है, क्योंकि किसी ने सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट शेयर की थी। लेकिन ये सब सही नहीं था, मैं ठीक हो रहा हूं और काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?