ध्रुव जुरेल

‘यहां उनका सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज आया’, जब ध्रुव जुरेल ने उड़ाया टॉम हार्टले का मजाक

टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

Tom Hartley and Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter)
Tom Hartley and Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter)

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से मात देकर सीरीज 4-1 से अपने नाम किया। वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने जब टॉम हार्टले बल्लेबाजी के लिए तो उनका मजाक उड़ाया। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ।

दरअसल, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। रविचंद्रन अश्विन ने शुरुआती 10 ओवर में उनके शीर्ष के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मेहमान टीम ने लंच से पहले 5 विेकेट खो दिए। और इसके बाद 48.1 ओवर में इंग्लैंड 195 रनों पर सिमट गई।

हालांकि, इस दौरान जब टॉम हार्टले बल्लेबाजी के लिए आए तो ध्रुव जुरेल को इंग्लिश स्पिनर का मजाक उड़ाते हुए सुना गया। जुरेल ने हार्टले के आने पर कहा, ‘यहां उनका सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज आया है।’

भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की

अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए, जिससे भारत ने तीसरे दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में 195 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह मेजबान टीम ने एक पारी और 64 रन से मैच जीत लिया।

टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इसके साथ ही बैजबॉल शुरुआत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट ने सबसे अधिक 84 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शानदार शतक की मदद से भारत ने 477 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं यशस्वी जायसवाल, डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने अर्धशतक बनाया।

 

close whatsapp