भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले के बाद यह रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले के बाद यह रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका

अगर भारत तीसरे टेस्ट को जीत जाता है तो वो WTC 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी और इस चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। बता दें, अगर भारत तीसरे टेस्ट को जीत जाता है तो वो WTC 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को भारत ने एक पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी था लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे। भारत की ओर से अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली टेस्ट को अपने नाम किया।

दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए जिसके जवाब में भारत 262 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 113 रन पर ऑलआउट हो गई। जडेजा ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए जबकि अश्विन ने 3 विकेट झटके। भारत ने 115 रन के लक्ष्य को 6 विकेट रहते हैं बना लिया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के बाद यह रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका

भले ही भारत ने दूसरा टेस्ट अपने नाम कर लिया हो लेकिन अभी भी वो WTC 2023 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। हालांकि अब उनके 123 अंक हो गए हैं और उनका पॉइंट प्रतिशत 64.06 हो चुका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भले ही अभी भी पहले स्थान पर है लेकिन अगर वो भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच हार जाता है तो उनका WTC के इस सत्र में फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के इस समय 136 अंक हैं और उनका पॉइंट प्रतिशत 66.67 है। श्रीलंका के 64 अंक हैं और 53.33 के पॉइंट प्रतिशत से वो तीसरे पायदान पर है। दक्षिण अफ्रीका 76 पॉइंट्स और 48.72 के पॉइंट प्रतिशत के साथ चौथे पायदान पर है।

Position Team PCT Points Won Lost Draw
1 Australia 66.67 136 10 3 4
2 India 64.06 123 10 4 2
3 Sri Lanka 53.33 64 5 4 1
4 South Africa 48.72 76 6 6 1
5 Engalnd 46.97 124 10 8 4
6 West Indies 40.91 54 4 5 2
7 Pakistan 38.10 64 4 5 4
8 New Zealand 27.27 36 2 6 3
9 Bangladesh 11.11 16 1 10 1

close whatsapp