क्या है ये स्मार्ट बॉल जिसका इस्तेमाल CPL 2021 में किया जायेगा?

CPL 2021 26 अगस्त से 15 सितंबर तक खेला जाएगा।

Advertisement

Smart Ball. (Photo Source: Twitter/Jigar Mehta)

पिछले कुछ सालों में हमें क्रिकेट में कई बदलाव देखने को मिले हैं। नई टेक्नोलॉजी आने से इस खेल में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अल्ट्रा ऐज, हॉटस्पॉट, बॉल ट्रैकिंग, स्मार्ट LED स्टंप और बेल्स जैसे कई आधुनिक तकनीक का उपयोग आज के क्रिकेट मैचों के दौरान किया जाता है। इसमें अब एक और नयापन देखने को मिलेगा जब कैरेबियन प्रीमियर लीग का आगामी सीजन स्मार्ट बॉल से खेला जाएगा। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 26 अगस्त से 15 सितंबर 2021 तक खेला जाएगा।

Advertisement
Advertisement

CPL का 2021 सीजन एक स्मार्ट बॉल से खेला जाएगा। ये स्मार्ट बॉल सपोर्टकोर नाम की एक कंपनी ने कूकाबूरा के साथ साझेदारी करके बनाई है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से इस बॉल का ट्रायल किया जा रहा था और ट्रायल के बाद इसे CPL 2021 में इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन यहां पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस स्मार्ट बॉल में ऐसा क्या अलग है जो अमूमन इस्तेमाल होने वाली गेंदों में नहीं है?

स्मार्ट बॉल में क्या है अलग?

*इस स्मार्ट बॉल के अंदर एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगा होगा और उस चिप में कुछ सेंसर लगे होंगे जिससे हमें मैच के दौरान 10 सेकंड के अंदर गेंद की गति और स्पिन का पता चलेगा।
*दूसरी खास चीज इसमें ये होगी कि इससे हमें ये पता चलेगा कि गेंद कितनी घूम रही है और बाउंस करने के बाद ये कितनी गति से घूम रही है।
*इस स्मार्ट बॉल से हमें बाउंस होने से पहले की गति, बाउंस होने के बाद की गति, रिलीज स्पिन, बाउंस होने के बाद स्पिन ये सब बातें पता चलेंगी।
*प्री बाउंस स्पिन से हमें टप्पा पड़ने से पहले गेंद की गति का पता चलेगा। वहीं, पोस्ट बाउंस गति से हमें टप्पा पड़ने के बाद कितनी गति है उसका पता चलेगा।
*स्पिन रिलीज से भी हमें गेंद के टप्पा पड़ने से पहले और टप्पा के बाद गेंद कितनी घूम रही है उसका पता चलेगा।

Advertisement